31.1 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमन्यूज़ अपडेटउत्तर प्रदेश के मैनपुरी, रामपुर और खतौली सीटों पर वोटों की गिनती...

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी, रामपुर और खतौली सीटों पर वोटों की गिनती जारी

मैनपुरी में डिंपल 70 हजार मतों से आगे।

Google News Follow

Related

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव, रामपुर विधानसभा उपचुनाव और खतौली विधानसभा उपचुनाव में किसकी जीत होगी? इसस बात का फैसला आज हो जाएगा। 5 दिसंबर को हुए मतदान के बाद गुरुवार यानी आज वोटों की गिनती जारी है। रिजल्ट के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। चुनावों के परिणाम दोपहर तक आने की उम्मीद है। 

चुनाव रुझान के अनुसार जसवंतनगर सीट पर डिम्पल यादव की बढ़त बनी हुई हैं। शिवपाल यादव ने इस विधानसभा क्षेत्र में डिंपल यादव के लिए वोट मांगे थे। इस सीट पर सपा की डिंपल यादव को 47,278 वोट मिले हैं और बीजेपी के रघुराज शाक्य को 21,135 वोट मिले हैं। डिंपल यादव 26143 वोट से आगे चल रही हैं। मतगणना की शुरुवात से ही डिंपल यादव बीजेपी की उम्मीदवार रघुराज शाक्य से आगे चल रही हैं। उन्हें अभी तक कुल मतों में से लगभग 70 फीसदी वोट मिले हैं। 

घोलपुर खेड़ा गाँव में रघुराज शाक्य 187 वोटों से डिंपल यादव से पिछड़ गए हैं। डिंपल यादव पांचों विधानसभा क्षेत्र से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। बता दें की रघुराज शाक्य के पक्ष में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो रैलियाँ की थी। वहीं योगी सरकार के कई नेताओं ने मैनपुरी में रघुराज शाक्य के पक्ष में प्रचार किया था।  

बात यदि रामपुर की करें तो देखना दिलचस्प होगा के यहाँ पहली बार कमल खिलता है या फिर आजम खां का वर्चस्व कायम रहता है। रामपुर उपचुनाव में सपा के आसिम रजा चौथे राउन्ड में बीजेपी के आकाश सक्सेना से 3,848 वोटों से आगे चल रही है। आसिम रजा ने भाजपा के आकाश सक्सेना पर लगातार बढ़त बनाई हुई है।  

खतौली में विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। तीसरे राउन्ड की गिनती के बाद सपा- रालोद गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया बीजेपी की राजकुमारी सैनी से एक बार फिर आगे हो गए हैं। खतौली उपचुनाव में रालोद के मदन भैया 7847 वोटों से आगे चल रहे हैं। मदन भैया को 19317 और राजकुमारी सैनी को 11470 वोट मिले हैं।  

ये भी देखें 

गुजरात, हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे !​,​ आज​ हो रही है ​मतगणना ​ 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,386फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें