29 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियादतिया उपचुनाव: उमा भारती ने आशुतोष को आशीर्वाद, नरोत्तम का बड़प्पन सराहा!

दतिया उपचुनाव: उमा भारती ने आशुतोष को आशीर्वाद, नरोत्तम का बड़प्पन सराहा!

उमा भारती ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मैंने दतिया से आशुतोष तिवारी के नाम की घोषणा के बाद नरोत्तम मिश्रा को यह कहते हुए सुना कि वह आशुतोष के नामांकन में शामिल होंगे।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को जीत का आशीर्वाद दिया है और वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा की भी सराहना की है।

उमा भारती ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैंने दतिया से आशुतोष तिवारी के नाम की घोषणा के बाद नरोत्तम मिश्रा को यह कहते हुए सुना कि वह आशुतोष के नामांकन में शामिल होंगे। यह एक आदर्श उदाहरण होगा। मैं नरोत्तम मिश्रा का बहुत सम्मान एवं स्नेह करती हूं।

मैं उनसे जो कहना चाहती थी, वह उन्होंने स्वयं कह दिया कि वह आशुतोष जी के नामांकन में रहेंगे। यह नरोत्तम जी का बड़प्पन है। मैं वृंदावन में हूं। कल आशुतोष तिवारी ने मुझे फोन कर मुझसे जीत का आशीर्वाद मांगा। मैंने उन्हें उन्मुक्त मन से जीत का आशीर्वाद दिया।”

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के स्थान पर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है।

उम्मीदवार की घोषणा के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया था। प्रदर्शन के दौरान हुई पथराव की घटना में पुलिस अधीक्षक समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की।

बैठक में दतिया उपचुनाव की रणनीति, संगठनात्मक विषयों और चुनावी तैयारियों पर चर्चा हुई। पार्टी नेताओं ने संगठन को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के निर्णय के साथ पूरी प्रतिबद्धता से खड़े रहेंगे।

बैठक के बाद भाजपा ने कहा कि प्रत्याशी चयन को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं ने भावावेश में इस्तीफे की बात कही थी, लेकिन संगठन को कोई औपचारिक इस्तीफा प्राप्त नहीं हुआ है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

भाजपा संगठन ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटने की अपील की है। पार्टी का कहना है कि सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को विजयी बनाने के लिए काम करेंगे। भाजपा नेताओं ने दतिया उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत का दावा भी किया है।

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 अगस्त को की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

2029 तक गांधीनगर में 20 प्रतिशत ग्रीन कवर होगा: अमित शाह! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,246फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें