27.8 C
Mumbai
Tuesday, July 28, 2026
होमराजनीतिदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: स्वाति मालीवाल ने 'aap' की हार पर पोस्ट...

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: स्वाति मालीवाल ने ‘aap’ की हार पर पोस्ट की द्रौपदी वस्त्रहरण की तस्वीर!

Google News Follow

Related

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज (8 फरवरी) वोटों की गिनती जारी है। अब तक के रुझानों में भाजपा 48 सीटों के साथ बढ़त बनाए हुए है। वहीं सत्ताधारी आम आदमी पार्टी मात्र 22 सीटों पर सिमटती दिख रही है। इस चुनवा में आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल के साथ अन्य दिग्गज नेता भी हार चुके है। दिल्ली के इस चुनाव में भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही है।

इसी बीच ‘आप’ के इस करारी शिकस्त पर स्वाती मालिवाल ने सोशल मिडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें द्रौपदी के चीरहरण की तस्वीर शेयर की है। स्वाती मालिवाल द्वारा इस तस्वीर के पोस्ट किए जाने के बाद लोग यह मान रहे हैं कि स्वाती मालिवाल ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को उनके द्वारा किया अपमान की याद  दिला रही है।

स्वाति मालिवाल की इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट करउन्हें बधाई भी दे रहें है, लेकीन इनमे केजरीवाल को कोसने वाले लोग भी दिख रहें है। एक ने लिखा- ये केजरीवाल का अहंकार हारा है। दिल्ली की बेटी के साथ केजरीवाल ने जो सलूक किया था, ये हार उसी का परिणाम है। वहीं एक यूजर ने पोस्ट पर रिप्लाई किया- एक महिला का अपमान तो खुद भगवान कृष्ण नहीं देख पाए थे। ये तो फिर भी एक गिरगिट ने अपमान किया था, भगवान तो आएंगे ही किसी ना किसी रूप में। अब आपदा की विदाई हो चुकी है। दूसरे ने लिखा- आपकी भावनाओं का सम्मान। भारतीय इतिहास में जिसने भी नारी का अपमान किया वो खत्म हो गया। रावण और दुर्योधन का उदाहरण सबके सामने है। अब इस नाम में एक और नाम जुड़ गया है।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर, भाजपा की बन रही सरकार!

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: आप को बड़ा झटका, सिसोदिया, केजरीवाल और आतिशी हार के करीब!

बता दें की स्वाति मालीवाल और अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) बिभव कुमार से जुड़े विवाद ने राजनीतिक वातावरण में काफी हड़कंप मचाया था। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग  की पूर्व प्रमुख स्वाति मालीवाल ने बिभव कुमार पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। रिपोर्ट्स के अनुसार कि वह मीटिंग के लिए केजरीवाल के आवास पर गई थीं, लेकिन विभव कुमार ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। बता दें की यह मामला अभी भी न्यायालयीन है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,956फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
324,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें