31 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियादिल्ली: भाजपा नेता ने उपराज्यपाल की रोहिंग्या मुहिम पर तारीफ की!

दिल्ली: भाजपा नेता ने उपराज्यपाल की रोहिंग्या मुहिम पर तारीफ की!

दिल्ली का वातावरण खराब करने के लिए रोहिंग्याओं ने जो काम किया है, 2020 का दंगा हम नहीं भूलेंगे। ऐसे में उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। उपराज्यपाल का कदम सराहनीय है।"

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ तेज हुई पुलिस की कार्रवाई की विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं दिग्गज भाजपा नेता मोहन सिंह बिष्ट ने तारीफ की है। उन्होंने दिल्ली में रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के लिए उपराज्यपाल की सराहना की।

मोहन सिंह बिष्ट ने कहा, “इस मुहिम के लिए हमें निश्चित रूप से उपराज्यपाल का धन्यवाद और आभार प्रकट करना चाहिए। दिल्ली के लोगों को मिलने वाली सुविधा में अवैध घुसपैठिए जो सेंध लगा रहे थे, उसे रोकने का काम जारी है। दिल्ली का वातावरण खराब करने के लिए रोहिंग्याओं ने जो काम किया है, 2020 का दंगा हम नहीं भूलेंगे। ऐसे में उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। उपराज्यपाल का कदम सराहनीय है।”

उन्होंने कहा, “दिल्ली के अंदर जो चोरियां हो रही हैं, आए दिन कोई न कोई घटना घटित हो रही है, उन्हें अंजाम देने वाले कौन लोग हैं? इन लोगों को देश के अंदर रहने का कोई अधिकार नहीं है। दिल्ली को भारत का दिल कहा जाता है। यहां ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले रोहिंग्याओं को निकालने का आदेश देना सराहनीय है।”

होली पर हो रहे हालिया विवाद पर मोहन सिंह बिष्ट ने कहा, “मेरे विधानसभा क्षेत्र मुस्तफाबाद में सब ठीक है। वहां सब लोग मेरे परिवार के लोग हैं। वे इस पंगे में नहीं पड़ना चाहते हैं। जो बाहर से एक्सपोर्ट और इंपोर्ट होकर यहां पर रह रहे हैं और जो वास्तव में मुस्तफाबाद के वातावरण को खराब करना चाहते हैं, उनसे पुलिस प्रशासन निपटेगा। जो भी दंगा फैलाने का काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

यह भी पढ़ें-

मध्यप्रदेश: वित्त मंत्री ने बजट में राज्य के खेल पर दिया जोर, बताया हर जिले होगा स्टेडियम!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,341फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें