29 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाDelhi CM Face: दलित पर दांव खेल सकती है भाजपा, पीएम के...

Delhi CM Face: दलित पर दांव खेल सकती है भाजपा, पीएम के US से लौटने पर फैसला!

​इस पद पर चेहरा तय करते समय बिहार विधानसभा चुनाव सहित कई सियासी समीकरणों का ध्यान रखा जाएगा। इस पद की जिम्मेदारी किसी दलित चेहरे को भी दी जा सकती है।​

Google News Follow

दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब भाजपा सीएम को लेकर भी चौकाने वाला निर्णय ले सकती है है| कयास लगाया जा रहा है कि दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 13 फरवरी के बाद होने की संभावना है। पीएम मोदी 10-13 फरवरी तक फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। 26 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही भाजपा चाहती है कि नई सरकार के शपथ ग्रहण में पीएम भी मौजूद रहे हैं।

इस बीच, नए मुख्यमंत्री को चुनने के लिए पार्टी में कवायद भी तेज हो गई है। रविवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नड्डा और शाह की करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में सीएम पद के लिए चेहरा तय करने और सरकार के गठन पर बातचीत हुई।

शनिवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा मुख्यालय में शीर्ष पार्टी नेताओं की बैठक हुई थी। इसमें प्रधानमंत्री भी मौजूद रहे। सीएम पद के लिए केजरीवाल को शिकस्त देने वाले ​परवेश​ वर्मा सहित कई नाम ​शामिल हैं।

​इस पद पर चेहरा तय करते समय बिहार विधानसभा चुनाव सहित कई सियासी समीकरणों का ध्यान रखा जाएगा। इस पद की जिम्मेदारी किसी दलित चेहरे को भी दी जा सकती है।​ वैसे पार्टी कोई चौंकाने वाला फैसला भी ले सकती है और किसी लो प्रोफाइल वाले नेता को भी सीएम बना सकती है, जैसा कि अन्य राज्यों में किया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री पर निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

​भाजपा ने तय किया है कि 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित यह इमारत नए मुख्यमंत्री का आवास नहीं रहेगा। ​विधानसभा चुनाव में ​दिल्ली​ के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का सरकारी आवास​ ‘शीशमहल’ ​चुनाव के बाद भी चर्चा के केंद्र में है।

भाजपा ने 45 करोड़ रुपये खर्च कर बनाए गए इस आवास को शीशमहल का नाम दिया था। इसे अस्थायी तौर पर लोगों के दर्शन के लिए खाली भी रखा जा सकता है। ​परवेश​ वर्मा ने अपने क्षेत्र के निवासियों के साथ अपनी सफलता का जश्न मनाया। उन्होंने जीत के बाद अपने क्षेत्र के लोगों को अपने हाथों से लड्डू खिलाए और सभी का आभार व्यक्त किया।

​इसके साथ ही रोहिणी विधानसभा से जीत दर्ज किए विजेंद्र गुप्ता ने जीत के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की और भावी नीतियों पर चर्चा की।​ वही, विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विधानसभा में सीएजी की 14 रिपोर्ट्स आते ही आप सरकार के भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा खुल जाएगा।

​बता दें कि मीडिया से बातचीत में प्रवेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दिल्ली के लिए जो विजन है, उसी ने हमारी सफलता को संभव बनाया। यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की है। ​

यह भी पढ़ें-

लंदन में स्टेशन बोर्ड बंगाली में; विपक्षी सांसदों को एलन मस्क का समर्थन!

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें