26 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाDelhi Election 2025: CM योगी ने भरी हुंकार, यमुना की बदहाली को...

Delhi Election 2025: CM योगी ने भरी हुंकार, यमुना की बदहाली को लेकर ‘आप’ पर बोला हमला!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा दिल्ली के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार के पाप के भुक्तभोगी हमारे मथुरा, वृंदावन और आगरावासियों तथा वहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को होना पड़ रहा है।

Google News Follow

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए अब मात्र सात दिन बचे हुए हैं| इन अंतिम दिनों में सियासी पार्टियों ने प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है| भाजपा की आज 40 रैलियां होनी हैं, जिनमें से तीन रैलियां उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की हैं| गृह मंत्री शाह का कस्तूरबा नगर में रोड शो प्रस्तावित है और वे कालकाजी, बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में भी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे| कालकाजी सीट से भाजपा के टिकट पर पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी मैदान में हैं जिनका मुकाबला ‘आप’ की प्रत्याशी और दिल्ली की सीएम आतिशी, कांग्रेस की सीनियर नेता अलका लांबा से है|

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के विकासपुरी में भाजपा प्रत्याशी पंकज कुमार सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इसमें उन्होंने आप सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सड़कों पर गड्ढे और प्रदूषित यमुना के मुद्दे पर दिल्ली की मौजूद सरकार को आड़े हाथों लिया।

मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘जब मैं गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आ रहा था, यमुना जी जो कभी भारत की पौराणिक नदी के रूप में हम सबकी आस्था की प्रतीक थी| उस पावन यमुना नदी से सीवर जैसी बदबू आ रही थी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा दिल्ली के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार के पाप के भुक्तभोगी हमारे मथुरा, वृंदावन और आगरावासियों तथा वहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को होना पड़ रहा है। आप ने दिल्ली में 10 साल से जो स्थिति बनाई है आज उसका भुक्तभोगी हम सबको होना पड़ा रहा है।

यह भी पढ़ें-

श्रीलंका नौसेना की फायरिंग: 5 मछुआरे घायल; भारत ने कोलंबो के सामने जताया कड़ा विरोध!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें