28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाDelhi Election 2025: CM योगी की आने से दिल्ली में केजरीवाल की...

Delhi Election 2025: CM योगी की आने से दिल्ली में केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें!

केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया, जो गुरु को धोखा दे सकता है वो जनता को भी धोखा देगा।

Google News Follow

प्रयागराज महाकुंभ में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कैबिनेट सहित त्रिवेड़ी के पवित्र संगम में डुबकी लगाने के बाद दिल्ली के चुनावी मैदान उतर चुके हैं| योगी ने किराड़ी से भाजपा उम्मीदवार बजरंग शुक्ल के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया| इस दौरान वे दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल की कैबिनेट यमुना में स्नान कर सकती है?

सीएम योगी कहा कि दिल्ली चुनाव के चलते आज मुझे यहां आने का अवसर मिला है, आज मुझे नजदीक से यहां की सड़कों को देखने का अवसर मिल रहा है। मैं कल ही प्रयागराज से लखनऊ आया हूं, इस सदी का पहला महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में भव्यता से हो रहा है। उन्होंने कहा कि 13 जनवरी से पौष पूर्णिमा से आज तक इन 10 दिनों में 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी के संगम में पावन स्नान किया है।

उन्होंने कहा कि आप प्रयागराज में जाएंगे तो शानदार सड़कें मिलेंगी, कहीं गंदगी नजर नहीं आएगी और बिजली पूरे समय मिलेगी। सड़क से लेकर रेल तक और हवाई तीनों की बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलेगी। अगर हम सीएम के रूप में और पूरी कैबिनेट के साथ संगम में स्नान कर सकते हैं, तो मैं केजरीवाल जी से पूछता हूं कि क्या वो और उनकी कैबिनेट यमुना जी में स्नान कर सकते हैं? केजरीवाल ने यमुना को गंदे नाले में तब्दील कर दिया है।

सीएम योगी ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, सड़क पर गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है ये आज मैं खुद देख रहा हूं, ये छूट आपने एक व्यक्ति और उसके साथियों को क्यों दे दी है? दिल्ली में इतना कूड़ा हर जगह है कि पूरी राजधानी की दुर्गति हो गई है। आज हमारे वाहनों को यहां उसी सीवर के पानी से गुजरना पड़ा।

जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल जमकर हमला बोलते हुए योगी ने कहा कि ये बार बार यूपी की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि आज यूपी पूरे देश में एक मॉडल के रूप में विकसित हुआ है। दिल्ली और नोएडा की सड़कों को स्वयं देखिए, दिल्ली और गाजियाबाद की सड़कों को देखिए, जमीन और आसमान का अंतर आपको स्वयं नजर आएगा।

इसके साथ उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी दिल्ली में घुसपैठियों को आधार बांट रही है। रोहिंग्या को दिल्ली में बसाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, इन्होने यहां दंगे करवाए। वही, केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया, जो गुरु को धोखा दे सकता है वो जनता को भी धोखा देगा। आप झूठ बोलने की एटीएम मशीन है। आम आदमी पार्टी को सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़ें-

Mahakumbh 2025: चोरों के एक गिरोह को प्रयागराज क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें