30 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमराजनीतिदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर,...

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर, भाजपा की बन रही सरकार!

Google News Follow

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 विधानसभा सीटों के नतीजे आना शुरू हो चुके है। दिल्ली में सत्ता पक्ष आम आदमी पार्टी और विपक्षी दल भाजपा के बीच कांटे की टक्कर जारी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के बड़े से बड़े नेताओं को झटका लगता दिख रहा है। दिल्ली में भाजपा की 70 में से 47 सीटों पर बढ़त बनती दिख रही है, जबकि 2019 के चुनावों में 63 सीटों से सर्कार बना चुकी आम आदमी पार्टी को 23 सीटों पर संतुष्ट होना पड़ सकता है।

दिल्ली के पटपड़गंज इलाके से अवध ओझा सर को सीट देकर आप भारी कीमत चुकाई है, चुनाव नतीजों के अनुसार अवध ओझा 23 हजार मतों से पीछे है, जबकि यहां मतगणना के 2 राउंड बाकी है। वहीं आप के दिग्गज नेताओं में सौरभ भारद्वाज, मनीष सिसोदिया भी हार के करीब पहुँच चुके है। वहीं आम आदमी पार्टी के सुप्रीम नेता अरविंद केजरीवाल को भाजपा के परवेश वर्मा से हार मिली है।

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, “दिल्ली में बनने जा रही यह सरकार पीएम मोदी के विजन को दिल्ली में लेकर आएगी। मैं इस जीत का श्रेय पीएम मोदी को देता हूं। मैं दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। यह पीएम मोदी और दिल्ली की जनता की जीत है।”

यह भी पढ़ें:

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: आप को बड़ा झटका, सिसोदिया, केजरीवाल और आतिशी हार के करीब!

दिल्ली में भाजपा को 46.55 प्रतिशत वोट अर्जित किए है, जबकि आम आदमी पार्टी को 43.40 प्रतिशत वोट अर्जित कर है।  इसी बीच कांग्रेस ने पिछले चुनावों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए 3 प्रतिशत अधिक वोट पाए है। हालांकि कांग्रेस पिछले चुनाव की तरह इस बार भी कोई भी सीट नहीं जित पाई है। जबकि आम आदमी पार्टी को सत्ता से हाथ धोना पड़ा है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें