29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामाईडी ने ​केजरीवाल पर कसा शिकंजा, कोर्ट के आदेश पर 16 मार्च...

ईडी ने ​केजरीवाल पर कसा शिकंजा, कोर्ट के आदेश पर 16 मार्च को ​होना​ है​ ​पेश​​ !

मनी लॉन्ड्रिंग और लिकर स्कैम की पूछताछ में ईडी का सहयोग व दिए समन का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ नयी शिकायत दिल्ली कोर्ट में की है|

Google News Follow

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर मनी लॉन्ड्रिंग और शराब घोटाले की जांच व पूछताछ को लेकर ईडी लगातार समन पर समन देकर केजरीवाल को बुला रही है, लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना कर ईडी का सामना करने से दिल्ली के सीएम बचते दिखाई दे रहे है|मनी लॉन्ड्रिंग और लिकर स्कैम की पूछताछ में ईडी का सहयोग व दिए समन का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ नयी शिकायत दिल्ली कोर्ट में की है|

कोर्ट ने समन का पालन नहीं करने के लिए ईडी की शिकायत पर केजरीवाल को नया समन जारी किया है| कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 16 मार्च को प्रस्तुत होने को कहा है|

​गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने कथित दिल्ली शराब नीति​ व मनी लॉन्ड्रिंग ​मामले​ ईडी के समक्ष प्रस्तुत नहीं होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दोबारा शिकायत की है|दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने समन का पालन नहीं करने के लिए ​केजरीवाल को नया समन जारी किया है।

कोर्ट ने केजरीवाल को 16 मार्च को पेश होने को कहा है।ईडी​ ने पहले भी केजरीवाल के खिलाफ समन ​व सहयोग नहीं करने के ​मामले​ में कोर्ट ​में शिकायत भी दर्ज ​की हुई थी। ​

बता दें कि दिल्ली ​लिकर​ स्कैम ​व​ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच​ को लेकर अरविंद केजरीवाल को ईडी ​द्वारा​ आठ समन ​अब​ तक दिए जा चुके हैं। ​वही​ प्रवर्तन निदेशालय ने अपने पहले और तीसरे समन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रस्तुत नहीं होने पर लोकल कोर्ट में शिकायत की थी, जिसको लेकर कोर्ट में 16 मार्च को ​सुनवाई होनी है| इससे पहले ​गत​ वर्ष 2 नवंबर, 21 दिसंबर और इस ​वर्ष​ 3 जनवरी, 18 जनवरी, 2 फरवरी, 14 फरवरी और 22 फरवरी और 3 मार्च को ​प्रवर्तन निदेशालय ने सीएम केजरीवाल को ​समन जारी कर चुकी थी।​

​यह भी पढ़ें-

370 हटने के बाद पहली बार आज जम्मू-कश्मीर में मोदी​!, योजनाओं का देंगे सौगात

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें