28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाकाशी में होगा पीएम मोदी का भव्य व दिव्य स्वागत!

काशी में होगा पीएम मोदी का भव्य व दिव्य स्वागत!

तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पीएम मोदी पहली बार वाराणसी आ रहे हैं। ऐसे में बाबतपुर से बरेका तक पीएम मोदी का भव्य ​व दिव्य स्वागत ​किया​ जायेगा ।

Google News Follow

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में एक फिर सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश पर टिकी हुई हैं| क्योंकि एक फिर नरेंद्र मोदी शिक्षा व धर्म की अलौकिक​ नगरी वाराणसी से तीसरी बार लोकसभा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने जा रहे हैं| काशी अपने लोकप्रिय जनप्रतिनिधी के रूप जाने जाने वाले पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी जुटी हुई हैं|

​बता दें लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की घोषणा कर दी है| वही पार्टी की ओर उत्तर प्रदेश की 51 सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों की सूचि जारी कर दी है| इस सूचि में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी से तीसरी लोकसभा उम्मीदवार के रूप में घोषणा किया गया है| तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पीएम मोदी पहली बार वाराणसी आ रहे हैं। ऐसे में बाबतपुर से बरेका तक पीएम मोदी का भव्य ​व दिव्य स्वागत ​किया​ जायेगा।

​गौरतलब है कि वाराणसी की लोकसभा सीट से ​लगातार तीसरी बार ​लोकसभा उम्मीदवार के रूप में घोषणा​ होने के बाद ​9​ मार्च ​2024 को पहली बार ​पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आ रहे ​है| उनके आगमन को लेकर भव्य स्वागत की तैयारी ​में काशी जुटी हुए है। ​इस दौरान पीएम मोदी के 28 किमी के रूट पर हर 500 मीटर पर काशी की परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चार और शंखनाद किया जाएगा।​

इसके अलावा एयरपोर्ट से लेकर बरेका तक दोनों तरफ भाजपा कार्यकर्ता और काशीवासी पुष्पवर्षा कर काशी के प्रतिनिधित्व के लिए धन्यवाद देंगे। उधर, पीएम मोदी के नौ मार्च की रात्रि भ्रमण की उम्मीद को देखते हुए भी तैयारियां की जा रही है। प्रशासन की ओर से गोदौलिया से लेकर नमो घाट और बीएचयू इलाके में अलर्ट किया गया है।​ पीएम मोदी को नौ मार्च की रात 10 बजे पश्चिम बंगाल से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे। उनके यात्रा मार्ग में उनके भव्य स्वागत के लिए 20 से ज्यादा स्वागत ​केंद्र​ बनाए जा रहे हैं।​

​यह भी पढ़ें-

ईडी ने ​केजरीवाल पर कसा शिकंजा, कोर्ट के आदेश पर 16 मार्च को ​होना​ है​ ​पेश​​ !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें