28.2 C
Mumbai
Tuesday, July 7, 2026
होमदेश दुनियाढाका विमान हादसा: भारत से बांग्लादेश को घायलों के इलाज में मदद...

ढाका विमान हादसा: भारत से बांग्लादेश को घायलों के इलाज में मदद की पेशकश!

उच्चायोग ने भेजा औपचारिक पत्र

Google News Follow

Related

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को हुए भीषण विमान हादसे के बाद भारत ने मानवीय आधार पर आगे बढ़ते हुए बांग्लादेश सरकार को घायलों के इलाज में मदद का प्रस्ताव दिया है। भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार (22 जुलाई)को ढाका स्थित बांग्लादेश सरकार को एक औपचारिक पत्र लिखकर आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की पेशकश की है।

भारतीय उच्चायोग ने बांग्लादेश सरकार से कहा है कि अगर हादसे में घायल किसी भी व्यक्ति को भारत में इलाज की जरूरत हो, तो वह जल्द से जल्द आवश्यक जानकारी साझा करें। उच्चायोग ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत की ओर से घायलों के इलाज हेतु सभी जरूरी सुविधाएं और समर्थन सुनिश्चित किए जाएंगे।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर हादसे को लेकर संवेदना व्यक्त की थी। उन्होंने लिखा था,“ढाका में हुए विमान हादसे में कई लोगों की (जिनमें अधिकतर छात्र हैं) मौत और घायल होने की खबर से बेहद दुखी और स्तब्ध हूं। हम दुख की घड़ी में परिवारों के साथ हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। भारत इस मुश्किल घड़ी में बांग्लादेश के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता देने को तैयार है।”

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक, इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 27 हो गई है, जिनमें 25 छात्र शामिल हैं। मृत छात्रों में कई 12 वर्ष से कम उम्र के थे। अन्य दो पीड़ितों में विमान का पायलट और एक स्कूल शिक्षिका हैं। लगभग 78 घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है, जिनमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक 20 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं, जबकि छह शवों की पहचान नहीं हो सकी है। इनकी पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिए गए हैं।

घटना सोमवार को दोपहर करीब 1:06 बजे घटी, जब बांग्लादेश वायुसेना का एफ-7 बीजीआई ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट उड़ान पर था। उड़ान के करीब आधे घंटे बाद, यह विमान ढाका के उत्तरा इलाके में स्थित माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज की इमारत से टकरा गया। इस भयावह टक्कर के बाद स्कूल परिसर में भीषण तबाही मच गई।

यह भी पढ़ें:

2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट: हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

” ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के लिए तैयार है सरकार, तो विपक्ष क्यों कर रहा हंगामा”

अमेरिका से डिलीवर हुए भारतीय सेना के पहले ‘अपाचे’ अटैक हेलिकॉप्टर !

11 सेकंड पहले रोका स्पेसएक्स का फाल्कन 9 मिशन का लॉन्च!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,148फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें