25 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमराजनीतिक्या सिद्धू खुद बनना चाहते थे CM,पंजाब कांग्रेस पद से दिया इस्तीफा?BJP...

क्या सिद्धू खुद बनना चाहते थे CM,पंजाब कांग्रेस पद से दिया इस्तीफा?BJP में शामिल होंगे कैप्टन?

Google News Follow

चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने पार्टी में बने रहने की बात कही है। सिद्धू नो सोनिया गांधी को पत्र के मध्यम से इस्तीफे की जानकारी दी है। आपको बता दें कि बीते कुछ महीनों से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनकी तकरार चल रही थी। बाद में कैप्टन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

इसके बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाया। ऐसा कहा जा रहा है कि सिद्धू खुद सीएम बनना चाहते थे, पर पार्टी ने कुछ और ही फैसला किया। इसके बाद उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में कहा, ‘किसी के चरित्र के पतन की शुरुआत समझौते से होती है। मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे पर कभी समझौता नहीं कर सकता। इसलिए मैं पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा।’

बीजेपी में शामिल होंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह?

पंजाब में कांग्रेस से मिले झटके के बाद से ही पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर सभी रास्ते खुले होने के संकेत दिए हैं। कांग्रेस आलाकमान से खुले तौर पर नाराजगी जाहिर करने के बाद से कैप्टन के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच मंगलवार को अमरिंदर सिंह दिल्ली आ रहे हैं। दिल्ली में वह गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी चीफ जेपी नड्डा से मिलेंगे।

बता दें कि इसी महीने पंजाब कांग्रेस में चल रहे शह-मात के खेल पर विराम लगाते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। कैप्टन से कांग्रेस आलाकमान ने इस्तीफा देने को कहा था। इस्तीफे के बाद कैप्टन ने कहा था कि पंजाब में जारी राजनीतिक घटनाक्रम से उन्होंने अपमानित महसूस किया। सीएम पद के बाद संभव है कि वह कांग्रेस भी छोड़ दें। इस्तीफे के बाद कैप्टन ने कई बार यह खुलकर कहा है कि वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को किसी भी कीमत पर मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें