30 C
Mumbai
Thursday, June 18, 2026
होमराजनीति“मेरी चुप्पी को हार मत समझना...” उपनेता पद से हटाए जाने के...

“मेरी चुप्पी को हार मत समझना…” उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने क्या कहा?

राघव चड्ढा को ‘आप’ के राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

Google News Follow

Related

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया है। इस फैसले के बाद पार्टी के अंदरूनी मतभेद सामने आने की चर्चा तेज हो गई है। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राघव चड्ढा ने अपनी नाराज़गी जाहिर की।

सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “जब-जब मुझे संसद में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं। मैं ऐसे विषय सामने लाता हूं जिन पर संसद में बहुत कम चर्चा होती है। क्या जनता के सवाल उठाना या सार्वजनिक मुद्दों पर बोलना कोई अपराध है? क्या मैंने कुछ गलत किया है? मैं आज यह सवाल इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से मुझे संसद में बोलने से रोकने को कहा है।”

पार्टी पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, “मुझे बोलने से कोई क्यों रोकना चाहता है? मैंने हवाई अड्डों पर महंगे खाने, ज़ोमैटो डिलीवरी राइडर्स, टोल प्लाज़ा और बैंक शुल्क, और 12 महीनों में 13 बार रिचार्ज जैसे मुद्दों पर बात की। इन मुद्दों को उठाने से आम आदमी को फायदा हुआ, लेकिन आम आदमी पार्टी को क्या नुकसान हुआ? फिर मुझे बोलने से क्यों रोका जा रहा है?”

राघव चड्ढा ने आगे कहा, “मैं आपका आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मैं आपका हूं और आपके लिए ही हूं। कृपया मेरा साथ दें। जिन्होंने आज संसद में बोलने का मेरा अधिकार छीन लिया है, उनसे मैं कहना चाहता हूं। मेरी चुप्पी को मेरी हार मत समझना। मैं एक समुद्र हूं, जो समय आने पर सैलाब बन जाता है।”

बता दें की, गुरुवार (2 मार्च)को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के उपनेता पद से हटाने की मांग की और उनके स्थान पर पंजाब से सांसद अशोक मित्तल का नाम प्रस्तावित किया। एक समय अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी और देश के सबसे युवा सांसदों में शामिल रहे राघव चड्ढा ने पार्टी में, खासकर पंजाब और दिल्ली में, अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं।

यह भी पढ़ें:

अयोध्या में दिनदहाड़े लूट: बुर्कानशी महिला ने ज्वेलरी शॉप में तानी बंदूक

भारत का रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ पर पहुंचा, एक साल में 62% की जबरदस्त बढ़त

रक्षा मंत्री ने दिया INS अरिदमन के प्रक्षेपण का संकेत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,330फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें