36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामाछत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर ईडी की छापेमारी,...

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर ईडी की छापेमारी, कांग्रेस ने बताया साजिश!

Google News Follow

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार (10 मार्च) को छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित पदुम नगर इलाके में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के आवास पर छापा मारा। ईडी की चार इनोवा कारों में सवार टीमें चैतन्य बघेल के आवास पर पहुंचीं। रिपोर्टों के मुताबिक, यह एक बड़े अभियान का हिस्सा हो सकता है, जिसमें राज्यभर में 14 स्थानों पर छापेमारी की गई है। इनमें से कुछ स्थान चैतन्य बघेल से जुड़े बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले की जांच से संबंधित है। भूपेश बघेल के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर छापेमारी को लेकर पोस्ट में कहा, “सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ईडी के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है। अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है।”

यह भी पढ़ें:

बारा साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी की जीत, रोहित बने प्लेयर ऑफ़ द मैच, रचिन रविंद्र प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट!

पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज दानिश कनेरिया: भारतीय खिलाड़ियों में देशभक्ति का जज्बा, पाकिस्तानी टीम में नहीं!

मध्य प्रदेश के 9वे टाइगर रिजर्व का सीएम मोहन यादव करेंगे उद्घाटन!

यह पहली बार नहीं है जब ईडी ने भूपेश बघेल या उनके करीबियों पर कार्रवाई की है। 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों से पहले भी ईडी ने रायपुर और दुर्ग जिलों में छापेमारी की थी। उस दौरान बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और दो विशेष कार्य अधिकारियों (OSD) के परिसरों की तलाशी ली गई थी। ईडी की इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है, और कांग्रेस इसे केंद्र सरकार द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बता रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें