28 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमदेश दुनियाएकनाथ शिंदे ने कर्नाटक में भी 'डबल इंजन' सरकार के फॉर्मूले को...

एकनाथ शिंदे ने कर्नाटक में भी ‘डबल इंजन’ सरकार के फॉर्मूले को बनाने की अपील

भाजपा की ओर से इस चुनाव की पूरी कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संभाला जा रहा है|इस चुनाव प्रचार में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके स्टार प्रचारक भी चुनाव मैदान में जनता के बीच पहुंचे हुए है|

Google News Follow

Related

कर्नाटक विधान सभा चुनाव-2023 का प्रसार-प्रचार अपने अंतिम दौर में है|इस बीच सभी पार्टियां पूरी दमखम के साथ जनता के बीच उनका समर्थन व विश्वास जुटाने में लगी हुई है|भाजपा की ओर से इस चुनाव की पूरी कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संभाला जा रहा है|इस चुनाव प्रचार में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके स्टार प्रचारक भी चुनाव मैदान में जनता के बीच पहुंचे हुए है|
इसी क्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को बेंगलुरू में अपील की कि महाराष्ट्र और कर्नाटक का कर्ज का पुराना रिश्ता है और अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक में भी विकास के लिए डबल इंजन सरकार का फॉर्मूला कायम रखा जाए|शिंदे वहां कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने गए हैं| उस मौके पर शिंदे बेंगलुरु में 103 साल पुराने महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए और मराठी भाइयों से बातचीत की|
दुनिया के किसी भी देश में हम जहां भी जाते हैं, अपनों से मिलने पर हमें एक अलग ही आनंद और संतोष की अनुभूति होती है। शिंदे ने आजादी से पहले कर्नाटक में महाराष्ट्र भवन शुरू करने और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मराठी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए सभी मराठी लोगों की प्रशंसा की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री उदय सामंत, सांसद राहुल शेवाले, बंगलौर के सांसद लहर सिंह सिरोया, अभिनेता भरत जाधव, महाराष्ट्र भवन के अध्यक्ष माणिक पटवर्धन सहित अन्य उपस्थित थे|
यह भी पढ़ें-

जेपी नड्डा ने देखी फिल्म ‘The Kerala Story’, कही यह बात!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,308फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें