30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाआज बजेगा हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव का बिगुल!   

आज बजेगा हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव का बिगुल!   

चुनाव आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस 

Google News Follow

हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव का आज बिगुल बज सकता है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने आग प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा कि आज यानी शुक्रवार को तीन बजे चुनाव आयोग गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनाव की तारीख घोषित कर सकता है। गुजरात में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होते है जबकि हिमाचल प्रदेश में एक ही राउंड में चुनाव सम्पन्न होता है।

बता दें कि 2017 में हिमाचल प्रदेश में 24 नवंबर को एक ही राउंड में चुनाव सम्पन्न कराया गया था। वहीं गुजरात की बात करें तो 10 और 14 दिसंबर मतदान हुआ था। जबकि परनाम 18 दिसंबर को आये थे। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी दोनों राज्यों का दिसंबर माह में ही नतीजा आएगा। वर्तमान में दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है।
गुजरात हिमाचल प्रदेश में इस बार अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ताल ठोंक रही है। जबकि कांग्रेस सुस्त पड़ी हुई है। कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में गुजरात की अपेक्षा मजबूत नजर आ रही है ,लेकिन वो दमखम नहीं दिख रहा है जो होना चाहिए। हिमाचल प्रदेश में हर पांच साल के बाद सरकार बदलने की परंपरा रही है। बावजूद इसके इस बार बीजेपी इस मिथक को तोड़ने के लिए जी जान से जुटी हुई है।
इधर गुजरात में माना जा रहा है कि इस बार का चुनाव त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। पहले यह मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच होता था,लेकिन इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी भी  हुंकार भर रही है। हालांकि यह हुंकार कामयाब होती है कि नहीं देखना होगा। पीएम मोदी लगातार दोनों राज्यों का दौरा कर रहे हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता दोनों राज्यों में डेरा डाले हुए हैं।
ये भी पढ़ें                      

 

हिरासत में लेने के बाद दिल्ली पुलिस गोपाल इटालिया को छोड़ा 

हिंदुत्व विरोधी पार्टियों के षड्यंत्र में फंसी ठाकरे सेना पर लाल रंग की झालर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें