26.4 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमराजनीतिपूरे देश में जल्द शुरू होगा SIR अभियान – चुनाव आयोग

पूरे देश में जल्द शुरू होगा SIR अभियान – चुनाव आयोग

मतदाता सूची को अपडेट करना संवैधानिक कर्तव्य

Google News Follow

चुनाव आयोग ने देशभर में मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाए रखने के लिए विशेष अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) नाम दिया गया है और इसे जल्द ही पूरे देश में लागू किया जाएगा। आयोग ने 24 जून को इस बाबत आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखना उसका संवैधानिक दायित्व है।

चुनाव आयोग ने बयान में कहा, “आयोग ने अब मतदाता सूची की अखंडता की रक्षा के लिए अपने संवैधानिक जनादेश के निर्वहन के लिए पूरे देश में विशेष गहन संशोधन शुरू करने का फैसला किया है।” SIR अभियान के तहत हर राज्य और क्षेत्र में मतदाता सूची के सुधार, अद्यतन और सत्यापन का कार्य किया जाएगा। जल्द ही आयोग इसकी तारीख और क्षेत्रीय कार्यक्रमों की घोषणा करेगा।

बिहार में पहले से शुरू इस प्रक्रिया को लेकर संसद में भी जोरदार बहस चल रही है। शुक्रवार (26 जुलाई) को संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन भी बिहार में SIR को लेकर हंगामा हुआ, जिसके कारण लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही प्रभावित रही। विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सवाल उठा रहा है और जवाब की मांग कर रहा है। संसद का मौजूदा सत्र 21 जुलाई से शुरू हुआ है, लेकिन पहले दिन से ही विपक्ष के विरोध के चलते कामकाज में रुकावट बनी हुई है।

चुनाव आयोग का यह कदम भविष्य के आम चुनावों और राज्य विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या विवाद से बचा जा सके। आयोग का जोर है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में हो और अपात्र या फर्जी नाम हटाए जाएं।

इस अभियान से न केवल मतदाता सूचियों की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में जनता का भरोसा भी मजबूत होगा। आयोग की मंशा है कि कोई भी नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न हो और चुनावों की प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से संचालित हो।

यह भी पढ़ें:

कन्नूर सेंट्रल जेल से फरार हुआ सौम्या रेप-हत्या का खूंखार दोषी !

मालदीव पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

मुंबई: मूसलधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, अंधेरी सबवे जलमग्न!

छत्तीसगढ़: 66 नक्सलियों ने छोड़ी हिंसा, 2.27 करोड़ का था इनाम!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें