29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाचुनाव आयोग: महाराष्ट्र में एक तो झारखंड में दो चरणों में मतदान,...

चुनाव आयोग: महाराष्ट्र में एक तो झारखंड में दो चरणों में मतदान, 23 नवंबर को परिणाम घोषित!

मॉक पॉल के दौरान इस्तेमाल होने की वजह से बैटरी चार्जिंग अलग-अलग हो सकती है।

Google News Follow

चुनाव आयोग के अनुसार, महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे| पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा चरण 20 नवंबर को होगा| नतीजे महाराष्ट्र राज्य के साथ 23 नवंबर को होंगे| झारखंड में पिछली बार पांच चरणों में चुनाव हुए थे|वहां नक्सलियों की वजह से चुनाव कराने में दिक्कतें आ रही हैं| मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, इस बार हम केवल दो चरणों में चुनाव करा रहे हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त प्रेस कांफ्रेस के दौरान कहा कि पिछले 15-20 चुनाव देखें तो हर चुनाव में अलग-अलग परिणाम आए हैं और ऐसा नहीं हो सकता कि जब आपके मन मुनाफी परिणाम नहीं आये तो सवाल उठाए जाएं। आयुक्त ने कहा कि ईवीएम में सिंगल यूज बैटरी है और जब ये डाली जाएगी तो ये लंबे समय तक चलती है। जब शुरू हुई तो वो 100 प्रतिशत थी, लेकिन जैसे जैसे वो इस्तेमाल होगी तो बैटरी भी कम होगी। मॉक पॉल के दौरान इस्तेमाल होने की वजह से बैटरी चार्जिंग अलग-अलग हो सकती है।

मुख्य चुनाव आयोग बताया कि ईवीएम में जो बैटरी डाली जाती है, उस पर भी एजेंट्स के हस्ताक्षर होते हैं। स्टोरेज के दौरान तीन स्तरीय सुरक्षा होगी। जब वो मतदान के लिए निकलेंगी तो उसकी वीडियोग्राफी होगी और फिर कैंडिडेट्स के एजेंट्स होंगे। सभी मशीनों के नंबर भी एजेंट्स के साथ साझा किए जाएंगे और उनसे वोट डलवा कर भी पुष्टि कराई जाती है। इसके बाद वोटिंग हुई और फिर बंद होने पर भी एजेंट्स के साइन कराए। हर कदम पर पब्लिक डिस्क्लोजर होता है। 

चुनाव आयोग ने मतगणना के दौरान नतीजों के रुझानों पर रिपोर्टिंग को लेकर नाराजगी जाहिर की। ईवीएम को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पांच छह महीने पहले ईवीएम की पहले लेवल की चेकिंग होती है। पहली चेकिंग, स्टोरेज रखना फिर उसे बूथ पर ले जाना, फिर स्टोरेज रखना और फिर मतगणना, हर समय पर राजनीतिक पार्टियों के एजेंट्स मौजूद रहते हैं।

चुनाव आयोग ने 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के तारीखों का भी ऐलान किया है। 47 विधानसभा सीटों और केरल की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन की शुरुआत 18 अक्टूबर से होगा। वहीं उत्तराखंड की एक विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट पर 22 अक्टूबर 2024 को नोटिफिकेशन जारी होगा। 

नामांकन की शुरुआत पहले चरण के लिए 25 अक्टूबर 2024 को और दूसरे चरण के लिए 29 अक्टूबर से होगी। उम्मीदवार पहले चरण के लिए 30 अक्टूबर को नामांकन वापस ले सकते हैं और दूसरे चरण के लिए यह तारीख 4 नवंबर है। उपचुनाव के पहले चरण का मतदान 13 नवंबर 2024 को और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। उपचुनाव के नतीजे भी दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी ने किया ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024’ का उद्घाटन, सौ से अधिक देश ने लिया हिस्सा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें