30 C
Mumbai
Saturday, September 21, 2024
होमदेश दुनियाUP-403 सीटों पर चुनाव : 9 चर्चित सीट, जिन पर सबकी निगाहें...

UP-403 सीटों पर चुनाव : 9 चर्चित सीट, जिन पर सबकी निगाहें !

देश के पांच राज्यों में 10 फरवरी से चुनाव शुरू होने जा रहे हैं। इनमें UP की 403, उत्तराखंड की 70, पंजाब की 117, मणिपुर की 60 और गोवा की 40 सीटें हैं, जिन पर वोटिंग होनी है। पार्टियों ने जीत-हार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

Google News Follow

Related

UP-403 सीटों पर चुनाव : 9 चर्चित सीट, जिन पर सबकी निगाहें !

देश के पांच राज्यों में 10 फरवरी से चुनाव शुरू होने जा रहे हैं। ​​उत्तर प्रदेश की 403 सीटें जिन पर वोटिंग होनी है। पार्टियों ने जीत-हार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन कुछ सीटें ऐसी हैं, जिनके परिणाम​ को लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई है| क्योंकि इनमें कहीं मौजूदा CM, कहीं पूर्व CM, कहीं बेटा-शिष्य तो कहीं असाधारण सक्शियत रहे अधिकारी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे है। उत्तर प्रदेश की 9 सीटें की स्थिति भी कुछ इस तरह की है, जिसका परिणाम पूरा देश जानने का इंतजार कर रहा है|

​​उत्तर प्रदेश विधान चुनाव की चर्चित सीटें : उत्तर प्रदेश विधान सभा की सबसे चर्चित सीटों में करहल सीट, जहां से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने भारतीय जनता पार्टी के एसपी सिंह बघेल चुनाव मैदान में है| बघेल मुलायम सिंह के शिष्य रहे हैं| ऐसे में बेटे और शिष्य के बिच सीधा मुकाबला हो गया है| वही बीजेपी ध्रुवीकरण करके यहां भगवा फहराना चाहती है|

गोरखपुर सदर यहां कोई जातीय समीकरण नहीं चलते| सबसे बड़ी बात एक बहुत ही चर्चित बात है कि जिसके साथ गोरखनाथ मंदिर हो, वही प्रत्याशी जीतता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार इस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस सीट पर योगी के खिलाफ भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण भी मैदान में हैं। ऐसे में यह चर्चा में है।

विधान सभा सीट सिराथू भी चर्चा में बना हुआ है क्योंकि यहां उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के सामने केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल उनके सामने सपा से अपनी दावेदारी पेश किया है| वही सरोजनीगर विधान सभा सीट से भाजपा से ईडी के पूर्व अधिकारी राजेश्वर सिंह है तो सपा ने इनके सामने पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा को चुनाव मैदान मेंविधान सभा सीट उतारा है| कन्नौज, जो सपा का गढ़ माना जाता है | BJP ने असीम अरुण को प्रत्याशी बनाया है वही असीम एसटीएफ चीफ और कानपुर के पुलिस कमिश्नर के बेटे हैं इनके पिता UP में DG रहे। इसलिए इस सीट पर भी चुनाव रोचक हो गया है।

​​

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,378फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें