29 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाBJP के घोषणा पत्र में किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई वादे  ...

BJP के घोषणा पत्र में किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई वादे       

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ का विमोचन किया गया। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में किसानों युवाओं और महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण वादे किये हैं।

अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े वादे किये हैं।  घोषणा पत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने पांच साल पहले जनता से जो वादे किये थे वह सभी पूरे किये हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में होने वाले अब दंगे फसाद को समाप्त कर दिया है। अब बेटियां बेखौफ होकर बाहर निकलती हैं। एक समय था जब था जब बेटियों घर बाहर निकलने से डरती थीं।        

बीजेपी ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में वादा किया है दोबारा हमारी सरकार बनती है तो कि किसानों को सिंचाई के लिए पांच साल मुफ्त बिजली दी जाएगी। इसके अलावा बीजेपी ने एक कृषि सिंचाई योजना शुरू करने का भी वादा किया है। वहीं, महिलाओं के लिए  बीजेपी ने अपने वादे में कहा है कि सत्ता में वापसी होने पर मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के तहत दी जाने वाली सहायता को बढ़ाया जाएगा।

इस योजना के अंतर्गत 15 हजार की मदद को 25 हजार किये जाने का वादा किया गया है। इसके अलावा दीवाली और होली पर उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की घोषणा की है। जबकि साठ साल की महिलाओं मुफ्त पास भी देने का वादा किया है। वहीं, युवाओं के लिए लैपटॉप, टैबलेट को देने का वादा किया गया। युवाओं स्वरोजगार के लिए भी बीजेपी ने कई वाडे किये हैं।

ये भी पढ़ें

UP विधान सभा चुनाव 2022:  सपा प्रचार में वाराणसी जाने के लिए ममता का ऐलान

कांग्रेस खुद 100 साल तक नहीं आना चाहती सत्ता में, जाने ऐसा क्यों कहा PM      

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,236फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें