27 C
Mumbai
Wednesday, November 11, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस खुद 100 साल तक नहीं आना चाहती सत्ता में, जाने ऐसा...

कांग्रेस खुद 100 साल तक नहीं आना चाहती सत्ता में, जाने ऐसा क्यों कहा PM      

Google News Follow

पीएम मोदी ने सोमवार लोकसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने इस दौरान कहा कि आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो 2014 में ही जी रहे हैं। उनकी सुई आज भी वहीं अटकी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस  100 साल तक सत्ता में नहीं लौटने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि जब आप ने ही ऐसी तैयारी कर ली ही तो हमने भी रखी है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस के कई राज्यों बेदखल होने के बारे में काला चिट्ठा खोला। उन्होंने कहा कि आप को 1994 में गोवा में पूर्ण बहुमत मिली थी ,लेकिन 28 साल बाद आपने वहां वापसी नहीं हुई। जबकि त्रिपुरा में आपने तीन दशक तक सत्ता से दूर है। बंगाल में आपको 1972 में पसंद किया गया था। उत्तर प्रदेश में 1989 के बाद से आपको वहां पसंद नहीं किया गया।
इसी तरह तमिलनाडु में आपको साठ साल पहले सत्ता का स्वाद चखाया था। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य बनने के बाद आपको वहां पूर्ण बहुमत कभी भी नहीं मिला। जिसके 20 साल हो गए, अब आप पिछले दरवाजे से सत्ता तक पहुंचने की कोशिश में है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस को आईना दिखाते हुए कहा कि बात चुनाव का नहीं है बल्कि नियत की है।उन्होंने  कहा कि जहाँ लोगों ने सही रह पकड़ ली वहां आप दोबारा सत्ता में आ पाए।  उन्होंने कहा कि अगर हम एक चुनाव हार जाते हैं तो उस पर महीनों मंथन किया जाता है, लेकिन आप इतने चुनाव हार गए  लेकिन आपका न अहंकार गया और न ही आपका इको सिस्टम ऐसा करने देता है।

पीएम मोदी ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान कांग्रेस ने तो हद कर दी।उन्होंने मुंबई के बांद्रा में श्रमिकों को मुफ्त टिकट बांटे जाने का हवाला देते हुए कहा कि मुफ्त में टिकट बाँटने से श्रमिकों में भगदड़ मच गई। उन्होंने कहा कि  कुछ लोगों को ऐसा लगता था कि भारत खुद को बचा नहीं पायेगा,लेकिन आज की स्थिति क्या है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारत की वैक्सीन का लोहा माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें 

 

पंजाब चुनाव​: ​अभिनेत्री माही गिल​ और​ कमल ने ​ली भाजपा की सदस्यता

ट्विटर पर मिली: CM योगी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें