27 C
Mumbai
Sunday, March 8, 2026
होमराजनीतिनाना पाटोले का गिरे तो भी टांग ऊपर,बंगाल रिजल्ट पर महाराष्ट्र कांग्रेस...

नाना पाटोले का गिरे तो भी टांग ऊपर,बंगाल रिजल्ट पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष की हास्यास्पद सफाई

Google News Follow

Related

मुंबई। इस खबर को पढ़ कर आप को हंसी जरूरत आएगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता न खुलने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि कोरोना के कारण कांग्रेस पूरे मन से चुनाव नहीं लड़ी थी। पटोले ने अपनी पार्टी की दुर्दशा भूल कर ममता बनर्जी की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि एक महिला को हराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उनका पूरा मंत्रिमंडल जुट गया था।

भाजपा नेता कोरोना संकट संभालने की बजाय चुनाव प्रचार में जुटे थे। पांच राज्यो के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शर्मनाक हार पर पार्टी का बचाव करते हुए पटोले ने कहा कि चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए उत्साहवर्धक नहीं हैं पर हमारी नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने चुनाव जीतने की अपेक्षा लोगों के स्वास्थ्य को तरजीह दी। पंढरपुर उपचुनाव में महा आघाडी उम्मीदवार की हार पर उन्होंने कहा कि स्थानीय मुद्दे और विठ्ठल कारखाना के बकाए बिल का मसला भारी पड़ा। इस जनादेश को हम स्वीकार करते हैं।

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,041फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें