निशांत राजनीति में आएं, यह सबकी चाहत : विनय चौधरी!

इसी कड़ी में जदयू के विधायक विनय चौधरी ने मंगलवार को कहा कि निशांत को राजनीति में आना चाहिए। निशांत राजनीति में आएं और जदयू का नेतृत्व करें।  

निशांत राजनीति में आएं, यह सबकी चाहत : विनय चौधरी!

Everyone-wants-Nishant-to-join-politics-Vinay-Chaudhary

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत के आने को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन, प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और खुद निशांत की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, जदयू के कई नेता चाहते हैं कि निशांत राजनीति में आएं और जदयू का नेतृत्व करें। इसी कड़ी में जदयू के विधायक विनय चौधरी ने मंगलवार को कहा कि निशांत को राजनीति में आना चाहिए।

जदयू विधायक ने कहा कि निशांत आज की जरूरत हैं। एक इंजीनियर नीतीश कुमार की उपलब्धियों और उनके किए गए कार्यों के जरिए उनकी क्षमता को बिहार देख चुका है, अब दूसरे इंजीनियर निशांत को बिहार देखना चाहता है। बिहार को जिस तरह से नीतीश कुमार ने संवारा और आगे बढ़ाया, उसी तरह निशांत भी इसे संवारें और आगे बढ़ाएं।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में इसे स्वीकार भी किया है, इसे लेकर उन्होंने निशांत से बात भी की थी और उनसे आग्रह किया था कि वह राजनीति में आएं और हम लोगों का नेतृत्व करें।

इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करने को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें नीतीश कुमार से बात करने जैसी कोई बात नहीं है। सिर्फ निशांत को तैयार करना है कि वह राजनीति में आ जाएं। वह किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, इसमें किसी को परेशानी नहीं होगी। निशांत के लिए हर विधायक अपनी सीट छोड़ने को तैयार है, उनके लिए अपनी सीट छोड़ने में मैं भी खुद को गौरवान्वित महसूस करूंगा।

राजद नेता तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार नहीं चलने वाले बयान पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके माता-पिता से तो बिहार बहुत अच्छा चला था। उस समय क्या होता था, बिहार की जनता ने नहीं देखा है क्या? उनको इसे लेकर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। वह इस संबंध में न ही बोलें तो ज्यादा अच्छा है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री को लेकर कोई वैकेंसी नहीं है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगा।

यह भी पढ़ें-

‘जमाई आयोग’ बनाया ही है, ‘जीजा आयोग’ भी बना दीजिए : तेजस्वी यादव!

Exit mobile version