32 C
Mumbai
Thursday, May 21, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर गुजरात में खास उत्सव!

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर गुजरात में खास उत्सव!

आणंद शहर की दो बहनें, राधा भोई और रंजन भोई ने पीएम मोदी के लिए एक ऐसा तोहफा तैयार किया है जो कला और साहित्य का अनुपम संगम है।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर गुजरात में उत्साह चरम पर है। पीएम के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए राज्य भर में सेवा कार्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अनोखे उपहारों की भरमार है। एक ओर जहां आणंद जिले में दो प्रतिभाशाली बहनों ने पीएम के लिए एक कलात्मक तोहफा तैयार किया है, तो दूसरी ओर सूरत में वरिष्ठ नागरिकों को शक्तिपीठ अम्बाजी और पीएम के गृहनगर वडनगर ले जाने का आयोजन हो रहा है।

आणंद शहर की दो बहनें, राधा भोई और रंजन भोई ने पीएम मोदी के लिए एक ऐसा तोहफा तैयार किया है जो कला और साहित्य का अनुपम संगम है। राधा पेशे से नोटरी एडवोकेट हैं और एक प्रसिद्ध कवयित्री भी हैं। उनकी छोटी बहन रंजन भोई इंदुभाई इप्कोवाला ललित कला महाविद्यालय में शिक्षिका और एक कुशल चित्रकार हैं।

दोनों बहनों ने मिलकर 75 फुट लंबा और 75 इंच चौड़ा एक विशाल कैनवास तैयार किया है, जिस पर 75 पेंटिंग्स और 75 कविताएं उकेरी गई हैं। खास बात यह है कि कलाकृति पीएम मोदी के 75 वर्षों के सफर को दर्शाती है।

राधा ने पीएम के संघर्षों, यात्रा और उपलब्धियों पर आधारित 75 कविताओं की रचना की है, जो उनकी प्रेरणादायी जीवन गाथा को शब्दों में बांधती हैं। वहीं, रंजन ने पीएम के विभिन्न भाव, जीवन के चरणों और उपलब्धियों को चित्रित करने वाली 75 सुंदर पेंटिंग्स बनाई हैं।

रंजन भोई ने आईएएनएस से कहा, “यह कैनवास हमारे स्नेह और सम्मान का प्रतीक है। हमने पीएम के जीवन को कलात्मक रूप से जीवंत किया है, ताकि लोग उनसे जुड़कर प्रेरित हो सकें।”

राधा ने आगे बताया, “कविताओं के माध्यम से हमने उनके संघर्ष और विजय को व्यक्त किया है। यह तोहफा न केवल जन्मदिन का है, बल्कि एक सांस्कृतिक योगदान भी है।”

इस अनूठी कलाकृति को स्थानीय स्तर पर एक प्रदर्शनी में रखा गया है, जहां लोग पीएम के जीवन की इस कलात्मक प्रस्तुति को देख रहे हैं। यह तोहफा पीएम को औपचारिक रूप से भेजा जाएगा, जो गुजरात की सांस्कृतिक समृद्धि को राष्ट्रीय पटल पर उजागर करेगा।

दूसरी ओर सूरत के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक पूर्णेश मोदी ने पीएम के जन्मदिन के अवसर पर एक नेक पहल शुरू की है। उन्होंने 75 बसों में लगभग तीन हजार वरिष्ठ नागरिकों को शक्तिपीठ मां अंबाजी ले जाने का आयोजन किया है।

वहां महापूजा के बाद इन्हें पीएम के गृहनगर वडनगर ले जाया जाएगा, जहां हाटकेश्वर महादेव मंदिर में महायज्ञ होगा। पूर्णेश मोदी ने बताया, “पीएम मोदी के जन्मदिन पर वरिष्ठ नागरिकों को यह तीर्थयात्रा उनकी आयुष्य और स्वास्थ्य की कामना के रूप में समर्पित है। यह सेवा कार्य उनके ‘सेवा ही संगठन’ के सिद्धांत को साकार करता है।”

सूरत में एक ऑटो रिक्शा एसोसिएशन ने 17 सितंबर को यात्रियों को पूरे दिन 100 प्रतिशत छूट देने का ऐलान किया है। एसोसिएशन के महामंत्री राजुभाई भंडारी ने बताया, “प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए इतना कर रहे हैं, तो हमारा दायित्व है कि एक दिन हम मुफ्त सेवा दें।

यह ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।” यह परंपरा पिछले वर्षों से चली आ रही है, जब 2024 में 110 ऑटो ने मुफ्त राइड दी थी। इसके अलावा, स्थानीय प्रतिष्ठानों द्वारा 10 से 100 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी, जिसमें दुकानदार और व्यापारी शामिल हैं।

पीएम मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में विशाल तिरंगा और पीएम मोदी का पोस्टर भी फहराया गया। आयोजकों की ओर से इस मौके पर 75 इंच का केक भी काटा गया।

पीएम मोदी का पोस्टर बनाने वाले प्रवीण गुप्ता ने बताया, “यह पोस्टर 34/30 के साइज का है, जिसे बनाने के लिए 15 लोगों की टीम पिछले दस दिनों से लगी थी। करीबन 250 किलो वजनी यह फेब्रिक्स वाला पोस्टर खोलने के लिए 54 लोगों की जरूरत पड़ी।

इसके अलावा 30/20 का तिरंगा झंडा भी बनाया गया है, जो श्रीलंका और भारत में खेले जाने वाले महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में लहराया जाएगा। इस यूनिक पोस्टर को देखकर लोगों ने पीएम मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।”

बता दें कि पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर देशभर में सेवा कार्यों का दौर चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के गृहराज्य गुजरात में भी इसका अलग उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें-

फिजी में नौसेना का आईएनएस कदमत, फिजी नौसेना के साथ गतिविधियों में शामिल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,511फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें