28.6 C
Mumbai
Sunday, June 28, 2026
होमराजनीतिExit poll: पहले चरण में ही BJP ने बनाई बढ़त, विपक्ष के दावे...

Exit poll: पहले चरण में ही BJP ने बनाई बढ़त, विपक्ष के दावे की निकली हवा!    

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण मतदान के बाद एग्जिट पोल में बीजेपी राज्य में एक बार फिर सत्ता में वापसी करती दिखाई दे रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि तमाम विरोधाभास के बाद भी बीजेपी भगवा लहराने में कामयाब होती दिख रही है। बता दें कि तीन कृषि कानूनों को लेकर लगभग एक साल तक आंदोलन पर बैठे किसानों की नाराजगी के बावजूद बीजेपी पर जनता ने भरोसा दिखाया है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए सभी क्षेत्रों में आसानी जीत हासिल करते हुए दिखाई दी रही है। जिन क्षेत्रों में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि-सुधार कानूनों को लेकर किसानों का साल भर का आंदोलन देखा गया। वहां भी भाजपा ने समाजवादी पार्टी पर बढ़त हासिल करती हुई नजर आ रही है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान हुआ। जो राज्य में किसानों के आंदोलन का केंद्र था। एग्जिट पोल में पहले चरण के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ था जिसमें भाजपा को 49 सीटें जीतने का अनुमान है। जबकि इसमें समाजवादी पार्टी को सिर्फ आठ ने सीटें जीतने की भविष्यवाणी की गई है।

मालूम हो कि, 2017 में बीजेपी ने इन 58 में से 53 सीटें जीती थीं। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने दो-दो सीटें जीती थीं, जबकि राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को एक सीट से संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस 2017 में इन 58 सीटों पर एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई थी। जबकि उसने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। विधानसभा चुनावों में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व वाली कांग्रेस के पहले चरण के मतदान वाले निर्वाचन क्षेत्रों में लगातार दूसरी बार अपना खाता खोलने की संभावना नहीं है। वहीं, दूसरे चरण में जिन सीटों पर 55 सीटों पर मतदान हुआ, उन सीटों पर इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी 32 सीटें जीतने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें 

 

​​Exit Poll 2022: यूपी​ और मणिपुर ​में ​खि​ला​ कमल​,​ उत्तराखंड में कांटे की टक्कर, पंजाब में आप

UP Election 2022: 7वां चरण, सायं 5 बजे तक 54.18 प्रतिशत मतदान

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,251फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें