31 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनिया​​Exit Poll 2022: यूपी​ और मणिपुर ​में ​खि​ला​ कमल​,​ उत्तराखंड में कांटे...

​​Exit Poll 2022: यूपी​ और मणिपुर ​में ​खि​ला​ कमल​,​ उत्तराखंड में कांटे की टक्कर, पंजाब में आप

Google News Follow

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 का सायं 6 बजे 7वें व अंतिम चरण का चुनाव ​​संपन्न​ हो गया| और 10 मार्च को सभी राज्यों ​​के​ चुनावों का​​ परिणाम आने वाला है​| इससे पहले यूपी, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब को लेकर एक्जि​​ट पोल के आकड़े भी आने लगे हैं| आकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलता दिखाई दे रहा है| और उत्तर प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्य नाथ को देख रही है| वही उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे का टक्कर बताया जा रहा है|

पंजाब की बात करें तो एक्जिट पोल के अनुसार वहां कांग्रेस को पीछे छोड़ती हुई आप सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दिखाई दे रही है| गोवा और मणिपुर में ​​एक्जिट पोल की माने तो गोवा में जहां भाजपा​-कांग्रेस ज्यादा के अंतर पर नहीं दिखाई दे रहे हैं| वही मणिपुर में ​भाजपा​​ बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आयी है|​ ​हालांकि ​वर्ष 2017 में ​वहां ​ पर ​भाजपा ने सहयोगी दलों के गठबंधन के साथ मणिपुर के सत्ता बनायीं हुई थी| और कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने में सफल हुई थी|

​​पंजाब में सरकार बना सकती है AAP, जानें किस पार्टी को मिल रही कितनी सीटें-कांग्रेस को  26-33 सीटें मिल सकती है|​ शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को 24-32 सीटें मिल सकती है|​ आम आदमी पार्टी को 52-61 सीटें मिलने की संभावना है|​ भाजपा गठबंधन को 3-7 सीटें मिलने की संभावना है|​ अन्य के हिस्से में 1-2 सीटें आ सकती है|​ यानी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है|

पंजाब में किस पार्टी को कितना वोट शेयर मिल दिखाई दे रहा है- कांग्रेस को 25 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है| शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को 24 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है| आम आदमी पार्टी को  39 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है| भाजपा गठबंधन को  06 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है| अन्य के हिस्से में 06 फीसदी वोट शेयर आ सकते हैं|

पंजाब में मुक़ाबला दोतरफ़ा नहीं बल्कि चौतरफ़ा है|कांग्रेस के सामने अपनी सरकार बचाने की चुनौती है| वहीं आम आदमी पार्टी का दावा है कि इस बार सरकार उसी की बनेगी| भाजपा और कैप्टन अमरिंदर का गठबंधन कोई बड़ा दावा तो नहीं कर रहा है, लेकिन उनको नज़अंदाज नहीं किया जा सकता है|
उत्तराखंड में किस पार्टी को कितनी सीट मिलने की संभावना- बीजेपी को 26 -30 सीट मिल सकती है| कांग्रेस को 35 -40 सीटें मिल सकती है| बहुजन समाज पार्टी को 2-3 सीटें मिल सकती हैं,जबकि अन्य के हिस्से 1 से 3 सीट मिलती दिख रही है| वही आम आदमी पार्टी का खाता खुलने की संभावना ना के बराबर है|
उत्तराखंड में कांग्रेस को मिल सकता है बहुमत, जबकि भाजपा को 26 से 30 सीट मिल सकती है| बीएसपी को 2 से 3 सीट से संतोष करना पड़ेगा| एक्जिट पोल की माने तो उत्तराखंड में सीधे तौर पर भाजपा को नुकसान हो रहा है,जबकि कांग्रेस को फायदा हो रहा है|
 
उत्तराखंड में एग्जिट पोल के हिसाब से – उत्तराखंड में भाजपा को 35 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है| उत्तराखंड में कांग्रेस को 39 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है|आम आदमी पार्टी को 09 प्रतिशत वोट शेयर मिलता दिख रहा है| बीएसपी को 08 प्रतिशत वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं,जबकि अन्य के हिस्से में 09 प्रतिशत वोट आने की संभावना है|
गोवा में किस पार्टी को कितनी सीट मिलने की संभावना-भाजपा को 13-18 सीट मिल सकती है| कांग्रेस+ को 14-19 सीट मिलने की संभावना है| महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी यानी MGP को 2-5 सीट मिलने की संभावना है| आम आदमी पार्टी को 1-3 सीट मिल सकती है, जबकि अन्य के खाते में 1-3 सीट आने की संभावना है|
गोवा में किसी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा- कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरती दिख रही है|कांग्रेस+ को 14-19 सीट मिल सकती है| हालांकि भाजपा भी ज्यादा पीछे नहीं दिख रही है भाजपा को 13-18 सीट मिल सकती है|
मणिपुर में किस पार्टी को मिल सकती है कितनी सीटें-मणिपुर में भाजपा की सरकार बन सकती है| मणिपुर में भाजपा को 32-38 सीट की उम्मीद है| वहीं CONG+ को 12-17 सीटें मिल सकती हैं|
मणिपुर में किस पार्टी को मिल सकता है कितना वोट शेयर:- मणिपुर में भाजपा को 39 ,कांग्रेस को 30,अन्य को 16, एनपीएफ को 9 और एनपीपी को 6 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गयी है|
यह भी पढ़ें-

पंडित छन्नूलाल ने PM मोदी की तारीफ: कहा, बनारस को नया कर दिये …     

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें