25 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमक्राईमनामाNaxalites IED Blast: जवान घायल, पुलिस स्टेशन से एक किमी दूर हुआ...

Naxalites IED Blast: जवान घायल, पुलिस स्टेशन से एक किमी दूर हुआ था धमाका

नक्सलियों ने जिस जगह पर पर्चा फेंका था,वहां आईईडी प्लांट कर रखा था। पर्चा उठाने के दौरान ही आईईडी ब्लास्ट हो गया, जिससे जवान घायल हो गया।

Google News Follow

नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले में नक्सलियों के प्रेशर बम की चपेट में आने से जिला पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया। नक्सल पर्चे को उठाने के दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया। और घायल जवान घायल हो गया| उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इलमिड़ी पुलिस स्टेशन से एक किमी दूर स्थित संजय पारा बस्ती में रविवार की रात्रि नक्सलियों ने पर्चे फेंके थे। इसकी सूचना मिलने पर सोमवार को इलमिड़ी पुलिस स्टेशन से ज​​वान को रवाना किया गया।

पुलिस के अनुसार जिला पुलिस बल का जवान सरैया तलंडी पर्चा हटा रहा था,तभी प्रेशर बम का ट्रिगर दब गया। आईईडी ब्लास्ट होने से जवान घायल हो गया।उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां घायल जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

गौरतलब है कि जवानों को क्षति पहुंचाने के लिए माओवादी स्पाइक होल्स, प्रेशर बम, पाइप बम आदि का इस्तेमाल करते हैं। सूचना पर सोमवार को पुलिस के जवान नक्सलियों द्वारा फेंके गए पर्चे को बरामद करने पहुंचे थे। नक्सलियों ने जिस जगह पर पर्चा फेंका था,वहां आईईडी प्लांट कर रखा था। पर्चा उठाने के दौरान ही आईईडी ब्लास्ट हो गया, जिससे जवान घायल हो गया। इससे पहले भी आईईडी की चपेट में आने से कई जवान घायल हो चुके हैं। घटना के बाद इलाके में जांच बढ़ा दी गई है।

​​यह भी पढ़ें- 

गढ़चिरौली: विस्फोटक ले जा रहे 4 नक्सल समर्थक गिरफ्तार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें