30 C
Mumbai
Thursday, November 12, 2026
होमन्यूज़ अपडेटएग्जिट पोल​: महाराष्ट्र में 29 नगर निगम चुनाव संपन्न, एग्जिट पोल में महायुति...

एग्जिट पोल​: महाराष्ट्र में 29 नगर निगम चुनाव संपन्न, एग्जिट पोल में महायुति को बढ़त​!

​ सबसे पहले एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल की बात करें तो इसके अनुमान के अनुसार भाजपा+ को 131 से 151 सीटें मिल सकती हैं। वहीं शिवसेना (यूबीटी)+ के खाते में 58 से 68 सीटें जाने की संभावना जताई गई है।

Google News Follow
महाराष्ट्र में मुंबई सहित 29 नगर निगमों के चुनाव बीते कई महीनों की राजनीतिक गहमागहमी के बाद गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। अब सभी की निगाहें शुक्रवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जब यह साफ हो जाएगा कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं और किसके सिर सजेगा सत्ता का ताज। हालांकि, उससे पहले सामने आए विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है।

एग्जिट पोल के मुताबिक, इस बार भाजपा और उसके सहयोगी दलों की अगुआई वाली महायुति को स्पष्ट बढ़त मिलती नजर आ रही है, जबकि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) और कांग्रेस चुनावी मुकाबले में पिछड़ती हुई दिखाई दे रही हैं।

​सबसे पहले एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल की बात करें तो इसके अनुमान के अनुसार भाजपा+ को 131 से 151 सीटें मिल सकती हैं। वहीं शिवसेना (यूबीटी)+ के खाते में 58 से 68 सीटें जाने की संभावना जताई गई है। कांग्रेस+ को 12 से 16 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य दलों और निर्दलीयों को 6 से 12 सीटें मिल सकती हैं।

वहीं डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा की अगुआई वाली महायुति को 107 से 122 सीटें मिलने की संभावना है। ठाकरे बंधुओं के गठबंधन को 68 से 83 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस और वंचित बहुजन अघाड़ी को मिलाकर 18 से 25 सीटें, जबकि एनसीपी (अजित पवार गुट) को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य के खाते में 8 से 15 सीटें जा सकती हैं।

इसके अलावा जेवीसी के एग्जिट पोल में भी महायुति को मजबूत स्थिति में दिखाया गया है। इस सर्वे के अनुसार भाजपा नीत महायुति को करीब 138 सीटें, ठाकरे बंधुओं के गठबंधन को 23 सीटें, जबकि अन्य दलों को 7 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

अब सभी की नजरें शुक्रवार को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि एग्जिट पोल के अनुमान कितने सटीक साबित होते हैं।

​यह भी पढ़ें-

बीएमसी​ चुनाव में रिकॉर्ड मतदान, मुकाबला हुआ और दिलचस्प​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें