29.4 C
Mumbai
Thursday, July 16, 2026
होमदेश दुनियाफरीदाबाद निगम चुनाव : प्रवीण जोशी बनीं मेयर, जनता का जताया आभार!

फरीदाबाद निगम चुनाव : प्रवीण जोशी बनीं मेयर, जनता का जताया आभार!

फरीदाबाद में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई, जबकि भाजपा ने 3 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की

Google News Follow

Related

फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा की मेयर पद की उम्मीदवार प्रवीण जोशी ने तीन लाख से ज्यादा वोटों से शानदार जीत हासिल की। इस जीत को लेकर प्रवीण जोशी ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ उनके व्यक्तिगत प्रयासों का नतीजा नहीं है, बल्कि यह फरीदाबाद की जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस प्रकार विश्वास जताया, उसके लिए वे आभारी हैं और इस विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी।

‘ट्रिपल इंजन’ सरकार से होगा विकास

प्रवीण जोशी ने जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, “अब फरीदाबाद में विकास को गति मिलेगी। हमारी सरकार ‘ट्रिपल इंजन’ की है, जिसमें केंद्र, राज्य और नगर निगम के स्तर पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। हम फरीदाबाद के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और इसे एक मॉडल शहर बनाने के लिए लगातार काम करेंगे।”

भाजपा कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

प्रवीण जोशी ने अपनी जीत का श्रेय भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को दिया और कहा कि उनकी मेहनत और समर्थन के बिना यह जीत संभव नहीं हो सकती थी। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उन पर विश्वास जताया और उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया।

भाजपा की ऐतिहासिक जीत:

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पूरे हरियाणा में भाजपा की लहर चल रही है और इस चुनाव में पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उन्होंने कहा, “फरीदाबाद में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई, जबकि भाजपा ने 3 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। यह जीत फरीदाबाद के लोगों की विकास और सुशासन के प्रति उम्मीदों को दर्शाती है।”

उन्होंने आगे कहा, “हरियाणा में भाजपा का कमल खिल चुका है और यह एकतरफा जीत है। कांग्रेस की राजनीति अब फरेब और झूठ पर आधारित थी, जिसे फरीदाबाद की जनता ने नकार दिया। लोग अब सच और विकास की राजनीति चाहते हैं, और इसलिए उन्होंने भाजपा पर भरोसा जताया।”

यह भी पढ़ें:

संभल में होली को लेकर मस्जिदों को तिरपाल से ढंकने की तैयारी

भारत रियल एस्टेट: डेवलपर्स के लिए 62,000 करोड़ रुपये निवेश के अवसर!

पश्चिम बंगाल: कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी अल्पसंख्यक के अधिकारों को लेकर दिखे अधीर !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,059फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें