29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाकिसान दिल्ली कूच, राजधानी से लगी सीमाओं पर सुरक्षा चाक चौबंद ! 

किसान दिल्ली कूच, राजधानी से लगी सीमाओं पर सुरक्षा चाक चौबंद ! 

इस बीच राजस्थान, मध्यप्रदेश व बिहार सहित देशभर के कई राज्यों से किसान देश की राजधानी दिल्ली पहुंचने वाले, बता दें कि किसानों के इस ऐलान को देखते हुए दिल्ली और आसपास की लगी सीमाओं पर पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है|

Google News Follow

देश के अन्नदाता (किसान) अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन लंबे समय से कर रहे है| किसान शंभू बॉर्डर पर जमे हुए हैं| सुरक्षा को लेकर दिल्ली से लगी सभी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है और सीमाओं को सील कर दिया गया है| इस बीच किसान जंतर-मंतर पर शांति पूर्ण मार्च के लिए आज दिल्ली रवानगी का ऐलान कर दिए है| इस बीच राजस्थान, मध्यप्रदेश व बिहार सहित देशभर के कई राज्यों से किसान देश की राजधानी दिल्ली पहुंचने वाले, बता दें कि किसानों के इस ऐलान को देखते हुए दिल्ली और आसपास की लगी सीमाओं पर पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है|

बता दें की किसान नेता के अनुसार हम अपनी मांगों को लेकर आज यानि 6 मार्च से देश के सभी राज्यों से किसान शांति मार्च के लिए जंतर-मंतर पर पहुंचने का ऐलान किया है| वही, इस आंदोलन में मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के किसानों ने दिल्ली जाने की पूरी तैयारी कर ली है| पंजाब और हरियाणा को छोड़कर अन्य राज्यों के किसान शांति तरीके से दिल्ली के लिए रवानगी करेंगे| 

गौरतलब है कि किसानों के इस आंदोलन में संयुक्त किसान मोर्चा की मुख्य जत्थेबंदियों बीकेयू उगराहां, क्रांतिकारी किसान यूनियन और बीकेयू डकौंदा (धनेर) ने गत दिनों पटियाला के पुड्डा ग्राउंड में एक विशाल रैली की। इस मौके पर बड़ी संख्या में जुटे किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत बाकी सभी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। मांगों के पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।

गौरतलब है कि केएमएम और एसकेएम (गैर-राजनीतिक) संगठनों द्वारा किसानों की मांगों को लेकर शुरू किए गए विरोध प्रदर्शन का 23वां दिन है। मार्च को लेकर दूर-दराज के किसान आज दिल्ली नहीं पहुंच पाएंगे। इसलिए मध्य प्रदेश, बिहार या दक्षिण भारत से सड़क मार्ग या ट्रेन से आने वाले किसानों को दिल्ली पहुंचने में कम से कम 2 से 3 दिन लगेंगे। इसलिए 10 मार्च तक सभी किसानों के दिल्ली पहुंचने की किसान संगठनों द्वारा बात की रही है।

यह भी पढ़ें-

Lok Sabha Elections: 7 चरणों में होने की संभावना, 14-15 मार्च को होगा तारीखों का ऐलान?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें