24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियानोएडा में उर्वरक टास्क फोर्स की छापेमारी, 28 विक्रेताओं में 4 को...

नोएडा में उर्वरक टास्क फोर्स की छापेमारी, 28 विक्रेताओं में 4 को नोटिस!

सभी विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरकों की बिक्री करने और जबरन अन्य उत्पादों की टैगिंग न करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।  

Google News Follow
उत्तर प्रदेश शासन और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर जिले में किसानों को उनकी जोत और कृषि भूमि के अनुसार उचित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
फसलों की आवश्यकता के अनुरूप उर्वरकों की बिक्री एवं वितरण को सुनिश्चित करने के साथ-साथ ओवररेटिंग, कालाबाजारी, तस्करी और अनियमित टैगिंग जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए फर्टिलाइजर टास्क फोर्स सक्रिय रूप से निगरानी कर रही है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में जिला कृषि अधिकारी विवेक दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा जनपद की तीनों तहसीलों सदर, जेवर एवं दादरी में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि तहसील सदर क्षेत्र में उप कृषि निदेशक की टीम, तहसील जेवर में जिला कृषि अधिकारी की टीम तथा तहसील दादरी में अपर जिला कृषि अधिकारी की टीम द्वारा कुल 28 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर उर्वरक की उपलब्धता, मूल्य, वितरण एवं टैगिंग की स्थिति की जांच की गई।

इस दौरान सभी विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरकों की बिक्री करने और जबरन अन्य उत्पादों की टैगिंग न करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। जनपद में किसानों की मांग के दृष्टिगत सभी समितियों पर यूरिया सहित अन्य आवश्यक उर्वरकों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर 7 उर्वरकों के नमूने संग्रहित कर उनकी गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जबकि 4 दुकानदारों को अनियमितता बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

उर्वरक प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा कृषकों से संवाद कर उर्वरक वितरण संबंधी जानकारी प्राप्त की गई एवं कृषकों को बताया गया कि आगे भी शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में उर्वरक विक्रेताओं एवं संस्थाओं के निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी, ताकि जनपद कृषकों को समय से गुणवत्ता युक्त उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके।

यह भी पढ़ें-

‘रुद्र शक्ति’ शिव-पार्वती की कहानी, परंपरा-आधुनिकता दोनों का मेल : अक्षरा सिंह! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें