30.1 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमधर्म संस्कृतितमिलनाडु में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लाइव प्रसारण पर रोक,वित्त मंत्री का दावा ...

तमिलनाडु में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लाइव प्रसारण पर रोक,वित्त मंत्री का दावा     

डीएमके नेता ने वित्त मंत्री के दावे को नकार दिया है।

Google News Follow

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर राजनीति तेज हो गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दावा किया है कि तमिलनाडु सरकार ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दिया है। इतना ही नहीं वित्त मंत्री ने अपने दावे में यह भी कहा है कि यहां नागरिकों को पूजा पाठ और भजन कीर्तन के लिए रोका जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा कि तमिलनाडु सरकार लोगों से कह रही है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समय राज्य में बिजली भी जा सकती है। हालांकि, डीएमके नेता ने वित्त मंत्री के दावे को नकार दिया है। उन्होंने दावा किया कि यह आरोप गलत है।

झूठी और फर्जी कहानी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने पोस्ट में लिखा है ” तमिलनाडु सरकार अनौपचारिक लाइव टेलीकास्ट प्रतिबंध को उचित ठहराने के लिए कानून व्यवस्था के बिगड़ने का दावा कर रही है। यह एक झूठी और फर्जी कहानी है। उन्होंने आगे लिखा है कि तमिलनाडु में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाने के लिए लोगों में उमड़े स्वैच्छिक भागीदारी और भावना ने हिन्दू विरोधी#DMK सरकार को बेहद परेशान कर दिया है।

भजन आयोजित करने से रोका जा रहा: उन्होंने लिखा है कि तमिलनाडु के कई हिस्सों में दिल दहला देने वाला विचित्र दृश्य देखने को मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि लोगों को भजन आयोजित करने, गरीबों को खाना खिलाने, मिठाइयां बांटने ,ख़ुशी मनाने से रोका जा रहा है और धमकाया जा रहा है ,जबकि वह सब पीएम मोदी को अयोध्या में भगवान राम प्राण प्रतिष्ठा करते देखना चाहते हैं।

तमिलनाडु में 200 से अधिक मंदिर:उन्होंने लिखा है कि तमिलनाडु में 200 से अधिक मंदिर है। एचआर एंड सीई  द्वारा प्रबंधित मंदिरों में श्री राम के नाम पर किसी भी प्रकार की पूजा भजन कीर्तन, प्रसादम और अन्नदान की अनुमति नहीं दे रही है। पुलिस निजी मंदिरों में संचालित होने वाले कार्यक्रमों को रोक रही है। पंडाल भी तोड़ने की धमकी दी जा रही है। मै डीएमके की राज्य सरकार के इस हिन्दू विरोधी और घृणित कार्रवाई कड़ी निंदा करती हूं।

दावों का खंडन:एचआर एंड सीई मंत्री शिखर बाबू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दावों का खंडन किया है।  डीएमके की यूथ विंग कॉन्फ्रेंस से ध्यान भटकाने के लिए ये अफवाह फैलाई जा रही है। एचआर एंड सीई ने तमिलनाडु में मंदिरों में किसी भी प्रकार पूजा पाठ या अन्न धन दान के लिए कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी अफवाह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जैसे लोग फैला रहे हैं जो सत्य से परे हैं।

ये भी पढ़ें

PM Modi ने “राम सेतु” पहुंच दी संजीवनी, जाने कोडंडाराम स्वामी मंदिर का महत्व  

अयोध्या राम मंदिर: प्राणप्रतिष्ठा समारोह के लिए 15 जोड़ों को सम्मानित, मुख्य यजमान कौन है?

बाबर रोड ही नहीं, राष्ट्रपति भवन से लेकर राजपथ तक का बदला नाम   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें