31.4 C
Mumbai
Friday, June 12, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभड़काऊ बयान देने के मामले में ममता के खिलाफ एफआईआर

भड़काऊ बयान देने के मामले में ममता के खिलाफ एफआईआर

लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई

Google News Follow

Related

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उनके खिलाफ कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में एक एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। उन पर चुनाव प्रचार सभा के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाला बयान देने का आरोप लगाया गया है। यह कार्रवाई एक लिखित शिकायत के आधार पर की गई है।

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस रोड इलाके के सोवालया निवासी तुषार कांति दास ने ममता बनर्जी के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी ने एक जनसभा में लोगों से भाजपा के कथित भ्रामक प्रचार से सावधान रहने की अपील की थी। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया था कि वे किस तरह के प्रचार का जिक्र कर रही थीं।

शिकायत में दावा किया गया है कि सभा के दौरान दिया गया बयान प्रथम दृष्टया उकसाने वाला, भड़काऊ और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाला प्रतीत होता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस तरह के बयानों से विभिन्न समुदायों के बीच डर, नफरत, गलतफहमी और तनाव पैदा हो सकता है। साथ ही सामान्य नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ सकती है, जिसका राज्य की शांति, सामाजिक एकता और लोकतांत्रिक माहौल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

शिकायत में आगे यह भी उल्लेख किया गया है कि चुनावों के बाद कोलकाता और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में सांप्रदायिक हिंसा की कुछ घटनाएं हुई हैं, और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि वे ममता बनर्जी के भाषण से प्रभावित या उससे संबंधित हो सकती हैं।

तुषार कांति दास ने संबंधित सभा की वीडियो क्लिप एक पेन ड्राइव में पुलिस को सौंप दी है। उन्होंने मांग की है कि पुलिस इस मामले का तुरंत संज्ञान ले, वीडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच करे, निष्पक्ष एवं गहन जांच करे और दोष सिद्ध होने पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करे। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि यदि ऐसे बयान चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए थे, तो इसकी जांच चुनाव नियमों और आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के तहत भी की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें:

राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, याचिका खारिज

भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हमलों के बाद भारत ने दूसरी बार अमेरिकी राजनयिक को तलब किया

मुंबई एयरपोर्ट पर 11.82 करोड़ की ड्रग्स के साथ मॉडल गिरफ्तार, बैंकॉक से तस्करी का आरोप

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,369फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें