27 C
Mumbai
Wednesday, November 25, 2026
होमदेश दुनिया'गुंडागर्दी' पर उतरे अब्बास अंसारी, खुलेआम अधिकारियों को दी धमकी 

‘गुंडागर्दी’ पर उतरे अब्बास अंसारी, खुलेआम अधिकारियों को दी धमकी 

कहा, सरकार बनने पर तबादला नहीं हिसाब किताब होगा 

Google News Follow

अभी सत्ता में पहुंचे नहीं की नेता धमकी देने लगे है। यह हाल है उत्तर प्रदेश का। गुरुवार को दस जिलों की 57 सीटों पर मतदान हुआ। दस मार्च को पांच राज्यों में हो रहे मतदान की गणना होगी। इस बीच, मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने एक रैली में विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार बनने के बाद  वर्तमान सरकार द्वारा तैनात किये गए अधिकारियों का तबादला नहीं होगा बल्कि उनका हिसाब किताब होगा। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

गौरतलब है कि, माफिया डॉन मुख़्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी आगामी विधानसभा चुनाव में  मऊ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने एक सार्वजनिक रैली में विवादित बयान देकर हंगामा खड़ा कर दिया है। अब मऊ पुलिस ने अब्बास अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें अब्बास अंसारी सपा गठबंधन के प्रत्याशी हैं। उन्होंने  एक तरह से पुलिस अधिकारियों को धमकी दी है।
एक सभा ने अब्बास ने कहा कि मै अखिलेश यादव से बात करके आया हूं। सपा की सरकार बनने के बाद वर्तमान सरकार द्वारा तैनात किये गए अधिकारियों का छह माह पोस्टिंग ,तबादला  नहीं किया जाएगा। बल्कि मै उनका हिसाब-किताब करूंगा। सपा  नेताओं की ‘गुंडई’ खुलकर सामने आ रही है। हालांकि अभी सत्ता में नहीं आये और न पूरा मतदान हुआ लेकिन पहले से भी वे गुंडागर्दी पर उतर आये हैं।
इस बीच,मऊ पुलिस एक ट्वीट का जानकारी दी है। जिसमें कहा गया है कि,  प्रत्याशी अब्बास अंसारी द्वारा दिए गए विवादित बयान के संबंध में थाना  कोतवाली में आचार संहिता के उललंघन में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में चुनाव अधिकारी को जानकारी दी गई है।
ये भी पढ़ें 

 

Gujarat Budget: गोरक्षा के लिए उठाये बड़ा कदम, 500 करोड़ की मंजूरी

UP 6ठां चरण: तीन बजे तक 52.40 तो गोरखपुर में 46.44 प्रतिशत मतदान

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें