वीडिओ वायरल होने के बाद, अजित पवार गुट के NCP कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज!

वीडिओ वायरल होने के बाद, अजित पवार गुट के NCP कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज!

fir-against-ncp-workers-ajit-pawar-viral-video-ips-officer

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और महिला IPS अधिकारी अंजलि कृष्णा के बीच हुई गरमागरम बहस का वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों बाद पुलिस ने एनसीपी कार्यकर्ताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (5 सितंबर) को कुर्दुवाडी पुलिस स्टेशन में बाबा जगताप समेत 10 से 15 NCP कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि कार्यकर्ताओं पर अवैध मुर्रम खनन और सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोप लगे हैं। इनके खिलाफ भा.दं.सं. (BNS) की धारा 303(2), 3(5), पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धारा 9.15 और धारा 132, 189(2), 189(3), 189(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

वायरल वीडियो में उपमुख्यमंत्री अजित पवार को यह कहते सुना गया, “सुनो, मैं डिप्टी चीफ मिनिस्टर बोल रहा हूं और आपको आदेश देता हूं कि वो रुकवाओ।” इसके बाद पवार अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहते हैं, “हाउ डेयर यू? मैं आपके खिलाफ एक्शन लूंगा। कम से कम आप मेरा चेहरा पहचानते होंगे?”

यह घटना उस वक्त हुई जब आईपीएस अधिकारी अंजलि कृष्णा सोलापुर जिले के कुर्दु गांव में एक सड़क निर्माण परियोजना से जुड़े अवैध मुर्रम (लाल मिट्टी) की खुदाई की जांच कर रही थीं। इस दौरान एनसीपी नेता बाबा जगताप ने पवार से फोन पर बात करवाई और फोन अधिकारी कृष्णा को थमा दिया। यहीं से विवाद शुरू हुआ और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।

इस पूरे मामले पर एनसीपी के राज्य अध्यक्ष सुनील टटकरे ने सफाई देते हुए कहा कि वीडियो को जानबूझकर उभारा गया है। उन्होंने कहा ,“अजित दादा ने शायद पार्टी कार्यकर्ताओं को शांत करने के लिए अधिकारी से इस तरह बात की होगी। उनका इरादा कार्रवाई रोकने का नहीं था।”

वायरल वीडियो ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। जहां प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रहा है, वहीं विपक्षी दलों के निशाने पर अब उपमुख्यमंत्री अजित पवार आ गए हैं। इस पूरे विवाद ने अवैध खनन माफिया और राजनीतिक संरक्षण के सवालों को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई किस दिशा में आगे बढ़ती है।

यह भी पढ़ें:

ईद-ए-मिलाद से पहले बेंगलुरु में शराब बिक्री पर पाबंदी!

टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर लिए खेलेंने के लिए संन्यास से वापसी करेगा दिग्गज बल्लेबाज !

BITS पिलानी कैंपस हॉस्टल में एक और छात्र की खुदखुशी, दस महीनें 5 घटना की क्या है वजहें?

ट्रंप-मोदी संबंधों पर बोले पूर्व अमेरिकी NSA जॉन बोल्टन, कहा- “अब वह रिश्ता खत्म हो गया”

Exit mobile version