30 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026
होमराजनीतिसनातन से नफ़रत करने वाली कांग्रेस, मुख्यालय पर लगाई श्रीराम-हनुमान की तस्वीरें

सनातन से नफ़रत करने वाली कांग्रेस, मुख्यालय पर लगाई श्रीराम-हनुमान की तस्वीरें

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर अजीबो गरीबों नजारा देखने को मिला है। ऐसा पहली बार हुआ जब भगवान राम और हनुमान जी के पोस्टर लगाए थे।

Google News Follow

रविवार को चार राज्यों के आये नतीजे के दौरान दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय (Congress Headquarters) पर अजीबो गरीबों नजारा देखने को मिला है। ऐसा पहली बार हुआ जब भगवान राम और हनुमान जी के पोस्टर लगाए थे। इन पोस्टरों और बैनरों में ऊपर भगवान राम और हनुमान की तस्वीरें अंकित थी। वहीं नीचे मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी आदि नेताओं की तस्वीरें लगी हुई थी।

दरअसल, ये तस्वीरें सुबह लगाई गई थी। जब शुरुआती नतीजे के रुझानों में कांग्रेस चार राज्यों में बढ़त हासिल किये हुई थी। इस दौरान मध्य प्रदेश,राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेताओं जीत के दावे करते हुए नजर आये थे। इतना ही नहीं, जश्न के लिए लड्डू का भी व्यवस्था किया गया था, लेकिन जैसे जैसे समय आगे बढ़ाता गया वैसे वैसे कांग्रेस के खुशियों पर पानी फिरता गया 12 बजे के आसपास रुझानों में यह साफ हो गया कि बीजेपी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बहुमत के साथ सरकार बना रही है। दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय पर ऐसे कई पोस्टर और बैनर लिखे दिखे जिसमें लिखा था “राहुल सब पर भारी तभी भाजपा जा रही है ….”

वहीं, एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें एक कांग्रेसी कार्यकर्ता हनुमान जी के गेटअप में नजर आया। हनुमान बना कांग्रेसी कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे भी लगाता देखा गया। साथ ही वीडियो में यह कहता नजर आ रहा है कि सत्य की जीत होगी। उसके साथ खड़े और भी कार्यकर्ता जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ता चेहरे पर हनुमानजी का मुखौटा लगाए हुए है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग यह कहते नजर आये कि जो पार्टी  राम के अस्तित्व को नकारती रही है अब वह भगवान राम और हनुमानजी का सहारा ले रही है।

सुबह दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय पर बम फटाके फोड़े गए ,इतना ही नहीं यहां नाच गाना भी शुरू हो गया था। लेकिन दिन बढ़ते ही कांग्रेस खेमे में सन्नाटा पसरने लगा था। ऐसी ही गलती बीजेपी ने 2015 में बिहार में की थी। विधानसभा चुनाव का पूरा नतीजा आने से पहले बीजेपी ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। लेकिन चुनावी नतीजे महागठबंधन के फेवर में गए थे।

ये भी पढ़ें 

 

Exit Poll के बाद अटकलें तेज! क्या इन वजहों से कांग्रेस की होगी MP में हार?   

MP में “मामा” का चला जादू! BJP फिर बनाएगी सरकार, कौन होगा CM?      

‘मध्य प्रदेश और राजस्थान में ​भाजपा​ की सफलता मोदी या शाह की नहीं बल्कि…’, संजय राउत का बयान!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें