29.7 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनिया370 हटने के बाद पहली बार आज जम्मू-कश्मीर में मोदी​!, योजनाओं का...

370 हटने के बाद पहली बार आज जम्मू-कश्मीर में मोदी​!, योजनाओं का देंगे सौगात

जम्मू-कश्मीर को विशेष विशेषाधिकार देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद मोदी की यह पहली जम्मू-कश्मीर यात्रा​ पर ​हैं​। इस ​दौरान वे 52 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व लोकार्पण भी करेंगे|इस मौके पर ​वे​ एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे​|​

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ​आज​ जम्मू-कश्मीर के दौरे पर है| श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में पीएम का भव्य स्वागत का आयोजन किया गया है| जम्मू-कश्मीर को विशेष विशेषाधिकार देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद मोदी की यह पहली जम्मू-कश्मीर यात्रा​ पर ​हैं​। इस ​दौरान वे 52 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व लोकार्पण भी करेंगे|इस मौके पर ​वे​ एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे​|​

​बता दें की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी राज्यों के दौरे पर है|पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ सहित अब तक कई राज्यों को उनके द्वारा विभिन्न परियोजनाओं का उद्धघाटन, शिलान्यास व लोकार्पण कर क्षेत्र की विकास का बड़ा सौगात दिया गया है|

जम्मू-कश्मीर के अपने दौरे पर श्रीनगर के बख्शी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विकसित भारत, विकसित जम्मू-कश्मीर कार्यक्रम में भी भाग लेंगे| वही जम्मू-कश्मीर की कृषि अर्थ व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए लगभग 5 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्धघाटन व लोकार्पण करेंगे|प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुये बख्शी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है​|​

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव करीब हैं और विपक्षी दल जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा पर जोर दे रहे हैं, ऐसे में सभी की निगाहें इस पर हैं कि प्रधानमंत्री इन मुद्दों पर क्या कहते हैं। 5 अगस्त 2019 को, भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 के तहत राज्य को दिए गए विशेषाधिकारों के अधिकांश प्रावधानों को रद्द करते हुए राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित कर दिया।

​यह भी पढ़ें-

फडणवीस सहित भाजपा नेता दिल्ली पहुंचे; पीछे हटेंगे शिंदे-अजित पवार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें