31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियापूर्व राज्यपाल कुरैशी का विवादित बयान "तो मुसलमान चूड़ियां नहीं पहन रखा.. 

पूर्व राज्यपाल कुरैशी का विवादित बयान “तो मुसलमान चूड़ियां नहीं पहन रखा.. 

कांग्रेस नेता  ने कहा कि कांग्रेस हिन्दुत्व की धार्मिक यात्रायें  और जय गंगा मइया और जय नर्मदा मइया की नारेबाजी कर रहे हैं ,जो बेहद ही शर्मनाक है।   

Google News Follow

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग हिन्दुत्व की धार्मिक यात्राओं और जय गंगा मइया और जय नर्मदा मइया की नारेबाजी कर रहे हैं,जो बेहद ही शर्मनाक है। वे यहीं नहीं रुके, बल्कि उन्होंने जब पानी हद से गुजर जाएगा, तो मुसलमान हाथों में चूड़ियां नहीं पहन रखी है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मुझे कांग्रेस पार्टी से निकालना है तो निकाल दे, लेकिन पार्टी कार्यालय में मूर्तियां बैठना शर्म की बात है। कुरैशी ने कहा “मुझे निकाल देना पार्टी, मुझे कोई डर नहीं है। नेहरू के वारिस लोग आज धार्मिक यात्राएं निकाल रहें हैं।  गंगा मइया, नर्मदा मइया की जयकारे लगाते, गर्व से कहो मै हिन्दू हूं। पीसीसी के दफ्तर में मूर्तियां लगाते हैं , शर्मनाक और डूब मरने की बात है।”

उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी वाले लहजे में कहा कि सभी पार्टियां, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है, उनसे मै कहना चाहता हूँ कि मुसलमान आपका गुलाम नहीं है। मुसलमान आपको क्यों वोट दे, आप नौकरी देते नहीं, पुलिस ,सेना,नेवी में लेते नहीं, फिर क्यों मुसलमान आपको वोट दे। अजीज कुरैशी यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि 22 करोड़ में से एक करोड़ मुसलमान मर भी जाएं तो कोई हर्ज नहीं। उन्होंने कहा कि ” पानी जब हद से गुजर जाएगा तो मुसलमान हाथों में चूड़ियां नहीं पहन रखी है।”
ये भी पढ़ें
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें