29.7 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियापूर्व मंत्री अश्वनी कुमार बोले, पीएम मोदी का पंजाब दौरा सराहनीय कदम!

पूर्व मंत्री अश्वनी कुमार बोले, पीएम मोदी का पंजाब दौरा सराहनीय कदम!

चुनाव का नतीजा कुछ भी हो, लेकिन जो भी उपराष्ट्रपति पद पर आसीन हो, वह अपने कर्तव्य का वहन दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करें। यही लोकतांत्रिक राजनीति की मर्यादा है।

Google News Follow

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाढ़ प्रभावित पंजाब और हिमाचल प्रदेश के दौरे को सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री के दौरे से पंजाब को राहत पैकेज मिल सकता है।

पीएम मोदी के पंजाब और हिमाचल प्रदेश दौरे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “पंजाब पूरी तरह से बाढ़ प्रभावित है और ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का दौरा एक सराहनीय कदम है।

हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री के दौरे से पंजाब को एक बड़ा राहत पैकेज मिलेगा। इसलिए प्रधानमंत्री ने अपने विवेक से गुरदासपुर और पठानकोट में समीक्षा बैठक करने का फैसला किया है। जब पीएम मोदी खुद देखेंगे कि इस बाढ़ के कारण कितना नुकसान हुआ है, तो ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि वह पंजाब के लिए एक बड़े राहत पैकेज की घोषणा करेंगे।”

उन्होंने कहा, “हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पंजाब के लोगों के साथ खड़ा रहना चाहिए। हमको अब राजनीति करने के तरीके बदलने होंगे, क्योंकि इस तरह की त्रासदी एक राज्य को नुकसान पहुंचाती है। मैं मानता हूं कि किसी भी दल को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।”

उपराष्ट्रपति चुनाव पर अश्विनी कुमार ने कहा, “उपराष्ट्रपति चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन की जीत तय है। इंडिया अलायंस के करीबी पार्टियों ने इस चुनाव से दूरी बनाई है और मेरा मानना है कि इसका फायदा एनडीए को मिलेगा।

चुनाव का नतीजा कुछ भी हो, लेकिन जो भी उपराष्ट्रपति पद पर आसीन हो, वह अपने कर्तव्य का वहन दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करें। यही लोकतांत्रिक राजनीति की मर्यादा है।”

अश्विनी कुमार ने बिहार में एसआईआर पर कहा, “चर्चाएं हैं कि बहुत लोगों के वोट कटे हैं, लेकिन यह पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट के विचाराधीन है, और उन्होंने भी स्पष्ट कर दिया है कि आधार को भी मानना पड़ेगा।

मेरा मानना है कि जब आधार को भी स्वीकार किया जाएगा तो लोगों के मन में चल रही शंकाएं भी दूर होंगी। मुझे लगता है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब इस मुद्दे को खत्म करना होगा।”
 
यह भी पढ़ें-

हर 10 में से 6 भारतीय युवा बचत को दे रहे प्राथमिकता : रिपोर्ट!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें