29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियागाजा युद्ध पर बड़ा मोड़: ट्रंप का प्रस्ताव स्वीकार, इजरायल ने रखीं...

गाजा युद्ध पर बड़ा मोड़: ट्रंप का प्रस्ताव स्वीकार, इजरायल ने रखीं दो शर्तें!

Google News Follow

गाजा पट्टी में जारी भीषण संघर्ष के बीच इजरायल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताज़ा युद्धविराम प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने क्रोएशिया में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि यदि शर्तें पूरी हो जाती हैं तो “गाजा में जंग कल ही खत्म हो सकती है।”

इजरायल की दो अहम शर्तें

गिदोन सार ने स्पष्ट किया कि युद्धविराम और संघर्ष समाप्ति के लिए इजरायल सरकार की दो प्रमुख शर्तें हैं:

  1. गाजा में बंद सभी इजरायली बंधकों की तुरंत रिहाई।
  2. हमास का पूर्ण निरस्त्रीकरण और हथियार डालना।

सार ने कहा कि हमास केवल इजरायल ही नहीं, बल्कि “फिलिस्तीनियों और इस पूरे क्षेत्र के लिए समस्या” है। उनके मुताबिक, हमास का निरस्त्रीकरण गाजा और फिलिस्तीनी जनता के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करेगा।हालांकि अमेरिका और इजरायल ने आधिकारिक तौर पर पूरे प्रस्ताव का विवरण साझा नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें कुछ अहम बिंदु शामिल हैं। फिलिस्तीनी कैदियों के बदले गाजा में बंद सभी बंधकों की तत्काल रिहाई। इजरायल की ओर से युद्धविराम शुरू होने के बाद सैन्य कार्रवाई दोबारा न करने का समझौता। गाजा से इजरायली सेना की क्रमिक वापसी, जिसकी शुरुआत युद्धविराम के तुरंत बाद हो जाएगी। हमास के निरस्त्रीकरण, इजरायल की वापसी की बारीकियों और गाजा में वैकल्पिक शासन व्यवस्था को लेकर वार्ताकारों को 60 दिन (या जितना समय लगे) का समय दिया जाएगा।

लेबनान और हिजबुल्लाह पर भी संकेत

विदेश मंत्री सार ने अपने बयान में लेबनान सरकार के हिजबुल्लाह को निरस्त्र करने के फैसले की सराहना भी की। उन्होंने कहा, “यह लेबनान और पूरे क्षेत्र के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण कदम है।” सार ने माना कि इजरायल और फिलिस्तीन दोनों ने लंबे समय से भारी पीड़ा झेली है। उन्होंने कहा, “जब तक ये आतंकी समूह मौजूद रहेंगे और हमास सत्ता में रहेगा, दोनों पक्षों का दुख खत्म नहीं होगा।”

यह भी पढ़ें:

वित्त मंत्री बिष्णु पौडेल को भीड़ ने दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल!

जीएसटी 2.0 के रोलआउट के साथ बड़े पैमाने पर मिलेगा उपभोग को बढ़ावा : रिपोर्ट!

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मास्टरमाइंड से डब्बा कॉलिंग और सिग्नल ऐप पर जुड़ा आरोपी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें