28.4 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमराजनीतिनहीं रहे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, दो बार मिला...

नहीं रहे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, दो बार मिला भारत के प्रधानमंत्री बनने का मौका

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी,  दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Google News Follow

गुरुवार (26 दिसंबर) को भारत के 13 वे प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। कांग्रेस के नेता रहे डॉ. मनमोहन सिंह को दो बार प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला था।  डॉ. मनमोहन सिंह की विरासत पर राजनीतिक नेताओं ने विचार व्यक्त किए और कहा कि देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

डॉ.मनमोहन सिंह की आयु 93 वे वर्ष की थी। वहीं अस्पताल के बयान अनुसार कांग्रेस के नेता उम्र संबंधी बीमारियों के लिए इलाज किया जा रहा था और उन्हें “घर पर अचानक बेहोशी आई थी।” बयान में कहा गया, “तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9.51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।” वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी,  दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स के जरिए ट्वीट कर संवेदनाएं व्यक्त की, “भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।”

कांग्रेस सांसद प्रियंका वाड्रा ने लिखा, “राजनीति में बहुत कम लोग सरदार मनमोहन सिंह जी जैसा सम्मान पाते हैं। उनकी ईमानदारी हमेशा हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगी और वे हमेशा उन लोगों के बीच खड़े रहेंगे जो इस देश से सच्चा प्यार करते हैं। वे अपने विरोधियों द्वारा अनुचित और गहरे व्यक्तिगत हमलों के बावजूद राष्ट्र की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग रहे। वे अंत तक वास्तव में समतावादी, बुद्धिमान, दृढ़ इच्छाशक्ति वाले और साहसी थे।”

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनमोहन सिंह को “विश्व के महान अर्थशास्त्री” के रूप में याद किया और कहा कि उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से भारत को आगे बढ़ाया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें