पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल कर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके बाद राज्य के कई इलाकों में हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने के महज दो दिन बाद भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से राज्य में सनसनी फैल गई है और नई सरकार के गठन से पहले ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार (6 मई)रात चंद्रनाथ रथ को उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम (बारासात क्षेत्र) में गोली मारी गई। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के डायवर्सिटी नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
After Mamata Banerjee's defeat, TMC goons unleashed violence in Bengal.
Suvendu Adhikari's PA Chandranath Rath has been shot dead near Madhyagram, West Bengal.
So far, more than 6 people killed in post poll violence. It's complete lawlessness.
शुभेंदु अधिकारी#BengalPolitics pic.twitter.com/m7SPQRp2BR— Kamalraj Singh (@kamalrajsingh_) May 7, 2026
चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। गुरुवार (7 मई)सुबह भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ का शव पोस्टमार्टम के लिए बारासात अस्पताल लाया गया।
पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह एक पूर्व नियोजित हत्या थी और डीजीपी ने भी इसकी पुष्टि की है। पुलिस जांच कर रही है। हम गहरे शोक में हैं और इस घटना की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। भाजपा नेता ने आगे कहा कि दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भी इस मामले की जानकारी ली है। केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने मृतक के परिवार और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की है। कई नेता और जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों से यहां पहुंचे हैं। पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं और जांच जारी है।
"It's a 'preplanned murder'.
We will clean up all 'goons' when BJP takes up administration."
– Suvendu Adhikari on his aide Chandranath Rath being shot dead pic.twitter.com/S6UIhwV53z
— News Arena India (@NewsArenaIndia) May 6, 2026
🚨 Shocking targeted killing in West Bengal:
Suvendu Adhikari’s PA Chandranath Rath (Chandra) was returning home in Madhyamgram when his car suddenly slowed/stopped on Jessore Road. Bike-borne assailants pulled up on the left, fired 4 rounds at point-blank range through the… https://t.co/KAbKKW3jVO pic.twitter.com/Cz0rAFrSFw— 𝐓𝐡𝐞 𝐏𝐫𝐨𝐟𝐞𝐬𝐬𝐨𝐫 (@makerz_king) May 6, 2026
चंद्रनाथ रथ कौन थे?
सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ पहले भारतीय वायुसेना में कार्यरत थे। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद उन्होंने कुछ समय तक कॉर्पोरेट क्षेत्र में भी काम किया। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे राजनीतिक समन्वय और प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालनी शुरू कीं।
चंद्रनाथ रथ वर्ष 2019 में सुवेंदु अधिकारी की टीम में शामिल हुए थे, उस समय सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी सरकार में मंत्री थे। शुरुआत में उन्होंने मंत्री कार्यालय से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालीं और बाद में सुवेंदु अधिकारी के भाजपा में शामिल होने के बाद भी उनके साथ काम जारी रखा।
अधिकारी के परिवार की तरह ही चंद्रनाथ रथ का परिवार भी पहले तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा हुआ था। उनकी मां हासी रथ टीएमसी शासनकाल में पूर्व मेदिनीपुर की एक स्थानीय पंचायत संस्था में पद पर थीं। बाद में जब सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी छोड़कर भाजपा का दामन थामा, तब चंद्रनाथ रथ का परिवार भी भाजपा में शामिल हो गया।
चंद्रनाथ रथ करीब दो दशकों तक सुवेंदु अधिकारी के साथ जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक कार्य, संचार व्यवस्था और पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क का काम संभाला। भाजपा के अंदरूनी सूत्र उन्हें सुवेंदु अधिकारी का सबसे भरोसेमंद सहयोगी मानते थे। वह कई बार चुनाव प्रबंधन और राजनीतिक समन्वय से जुड़े संवेदनशील कार्यों में शामिल रहे। भाजपा की भाबानीपुर चुनावी मुहिम समेत कई हाई-प्रोफाइल राजनीतिक अभियानों में वह मुख्य टीम का हिस्सा थे।
यह भी पढ़ें:
क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत
गर्मियों के लिए अमृत समान है नारियल पानी, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं आपको बीमार!
मां का आहार ही बच्चे की ताकत, अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये पौष्टिक चीजें!



