29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमराजनीतिG से गांधी, D से दिग्विजय और P से पी. चिदंबरम,मिश्रा ने...

G से गांधी, D से दिग्विजय और P से पी. चिदंबरम,मिश्रा ने राहुल को बताया मतलब

Google News Follow

भोपाल। एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने जीडीपी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी को GDP का मतलब ही नहीं पता है। उन्होंने राहुल गांधी के GDP की परिभाषाा उनके करीबियों से जोड़कर बताया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा- राहुल गांधी के लिए GDP का अर्थ, G से (सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी), D से उनके राजनीतिक गुरु दिग्विजय सिंह, P से पी. चिदंबरम हैं। वे क्या जानें GDP का अर्थ।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना काल की चुनौतियों से जूझने के बाद जीडीपी की ग्रोथ रेट 20.1 फीसदी होना और सेंसेक्स का इतिहास बनना अर्थव्यवस्था की मजबूती को दिखाता है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी को सवाल उठाने से पहले थोड़ा अध्ययन करना चाहिए। दरअसल, राहुल गांधी ने जीडीपी का अर्थ गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि बताया था। इसी को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने हमला बोला है। वहीं, एमपी की सियासत में उन्होंने कहा- कांग्रेस आदिवासियों को सिर्फ राजनीति का मोहरा बनाती है और उसके कल्याण के नाम पर केवल घड़ियाली आंसू बहा रही है। आदिवासी सम्मेलन करने से पहले कमलनाथ यह बताएं कि उन्होंने 15 महीने की अपनी सरकार में आदिवासी वर्ग के कल्याण के लिए क्या किया।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें