29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेट'इस बार मुस्लिमों को मुझे वोट देना चाहिए...', बोले गडकरी?

‘इस बार मुस्लिमों को मुझे वोट देना चाहिए…’, बोले गडकरी?

मैं जो काम कर रहा हूं उससे प्रभावित होकर मुस्लिम समुदाय इस बार बड़ी संख्या में मुझे वोट देगा, लेकिन अगर वे वोट नहीं भी देते हैं, तो भी मैं अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए काम करना जारी रखूंगा, ​भाजपा​ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ​यह बात वाशिम में एक कार्यक्रम में बोलते हुए​ कहा ​है|​

Google News Follow

मैं जो काम कर रहा हूं उससे प्रभावित होकर मुस्लिम समुदाय इस बार बड़ी संख्या में मुझे वोट देगा, लेकिन अगर वे वोट नहीं भी देते हैं, तो भी मैं अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए काम करना जारी रखूंगा, ​भाजपा​ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ​यह बात वाशिम में एक कार्यक्रम में बोलते हुए​ कहा ​है|​

​​गडकरी ने शुक्रवार को वाशिम जिले में चार लेन राजमार्ग का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बोलते हुए, गडकरी ने कहा, मैं कभी भी जाति और समुदाय के आधार पर लोगों से भेदभाव नहीं करता। जो गरीब किसी भी धर्म का हो वह गरीब ही होता है। सरकार भी लोगों के बीच भेदभाव नहीं करती है, अगर किसी को खाना पकाने के लिए गैस खरीदनी है, तो चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम, उसे एक ही कीमत पर गैस खरीदनी होगी।

गडकरी ने आगे कहा, “कोई यह नहीं कह सकता कि जो मैंने कहा वो किया नहीं। जो बोलते हैं वह करते हैं और जो करते हैं वही बोलते हैं। राजनीति में झूठ बोलने की कोई जरूरत नहीं है। मैंने इस बार लोकसभा के लिए तय कर लिया है कि पोस्टर और बैनर नहीं लगाऊंगा। चाय-पानी नहीं करूंगा। वोट देना है दो, नहीं देना है तो मत दो। प्रमाणिक तौर पर सेवा करूंगा। कोई माल-पानी नहीं मिलेगा, लक्ष्मी दर्शन नहीं। देसी-विदेशी नहीं मिलेगा। मैंने पैसा खाया नहीं है तो तुमको भी खाने नहीं दूंगा।”
नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा, “तुम्हारी सेवा ईमानदारी से करूंगा यह मुझे विश्वास है। गरीब-गरीब होता है। गरीब की जात, पंथ, भाषा नहीं होती, जो सिलेंडर जिस कीमत में मुसलमान को मिलता है उसी कीमत में वह हिंदू को भी मिलता है। इस देश की गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी दूर करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें-

“हरित क्रांति के जनक” एमएस स्वामीनाथन ​का​ निधन, आज अंतिम विदाई

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें