30.5 C
Mumbai
Monday, June 8, 2026
होमदेश दुनियाएशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडानी , संपत्ति 89 अरब डॉलर...

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडानी , संपत्ति 89 अरब डॉलर के पार: फोर्ब्स!

अडानी के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 88 अरब डॉलर के साथ दूसरे और सॉफ्टबैंक के मासायोशी सोन 87 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर है।

Google News Follow

Related

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति बढ़कर 89.2 अरब डॉलर हो गई, जो उन्हें एशिया में सबसे अमीर व्यक्ति बनाती है। यह जानकारी फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलेनियर्स लिस्ट में दी गई थी।

अडानी के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 88 अरब डॉलर के साथ दूसरे और सॉफ्टबैंक के मासायोशी सोन 87 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर है।

सोन गुरुवार को जापानी निवेश फर्म के शेयरों में गिरावट से पहले एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे। गौतम अडानी की संपत्ति का मुख्य स्त्रोत अडानी  समूह की कंपनियों में हिस्सेदारी है।

अडानी समूह की छह कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्य लगभग शुक्रवार तक 191 अरब डॉलर था। इसमें अडानी पावर 47.2 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ शीर्ष पर था। इसके बाद अडानी  पोर्ट्स का मूल्यांकन 44.2 अरब डॉलर, अडानी एंटरप्राइजेज का वैल्यूएशन 44 अरब डॉलर, अडानी  ग्रीन एनर्जी का मार्केट 26.4 अरब डॉलर, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस का वैल्यूएशन 19.9 अरब डॉलर और अडानी टोटल गैस का मार्केट कैप 8.8 अरब डॉलर था।

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, गौतम अडानी की संपत्ति में पिछले महीने अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट द्वारा अदाणी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों को खारिज करने के बाद से लगभग 10 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। ये आरोप सौर ऊर्जा आपूर्ति अनुबंधों को लेकर 250 मिलियन डॉलर के लेनदेन में समूह की भागीदारी के थे। हालांकि, अदाणी समूह ने इन दावों का खंडन किया था।

एशिया के सबसे धनी व्यक्ति के रूप में उनकी वापसी हाल के वर्षों में उनकी कंपनियों के मूल्यांकन में गिरावट के बाद हुई है, जो कई आरोपों के कारण हुई थी। अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडेनबर्ग रिसर्च ने 2023 में अदाणी पर स्टॉक में हेरफेर और व्यापक धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। हालांकि, भारतीय नियामकों ने पिछले साल इन दावों को खारिज कर दिया था और कहा था कि आरोप “सिद्ध नहीं हुए”। उन्हें अमेरिका में भी आरोपों का सामना करना पड़ा था, जो अब समाप्त हो चुके हैं।

अरबपति उद्योगपति ने पिछले महीने शेयरधारकों को लिखे अपने वार्षिक पत्र में कहा कि अदाणी समूह अमेरिकी कानूनी चुनौतियों से उबर चुका है और ऊर्जा, परिवहन, लॉजिस्टिक्स और डिजिटल बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ा रहा है, जिससे वह एआई आधारित विकास की बढ़ती मांग से लाभ उठाने के लिए तैयार है।

उन्होंने समूह की प्रमुख कंपनी, अडानी एंटरप्राइजेज के हालिया 24,930 करोड़ रुपए के राइट्स इश्यू की सफलता को निवेशकों का विश्वास बताया। यह ऐसे समय पर आया था, जब समूह शासन और नियामक मुद्दों पर सवालों का सामना कर रहा था।

यह भी पढ़ें-

यूपी : निपुण 2.0 की तैयारी तेज, सरकार कक्षा 5 तक मजबूत करेगी सीखने की बुनियाद!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,406फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें