29.1 C
Mumbai
Wednesday, May 20, 2026
होमदेश दुनियाGoa: CM प्रमोद सावंत की जीत, कांग्रेस को 666 मतों से हराया

Goa: CM प्रमोद सावंत की जीत, कांग्रेस को 666 मतों से हराया

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को 12250 वोट मिले हैं। इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार धर्मेश सगलानी को 11584 वोट मिले हैं। प्रमोद सावंत ने 666 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया है।

Google News Follow

Related

गोवा विधानसभा चुनाव-2022 में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने जा रही है। 40 विधानसभा क्षेत्रों वाले गोवा में कई हाई-प्रोफाइल सीटें हैं। उनमें से एक प्रमुख सांकेलिम विधानसभा है। इस विधानसभा क्षेत्र से गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भाजपा से उम्मीदवार रहे। इनके सामने कांग्रेस ने धर्मेश सगलानी खड़ा को किया, जो कि चुनाव हार गए हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार सांकेलिम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार व मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को 12250 वोट मिले हैं। इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार धर्मेश सगलानी को 11584 वोट मिले हैं। प्रमोद सावंत ने 666 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया है।

सावंत वर्ष 2012 में पहली बार कांग्रेस के प्रताप गौंस को हराकर यह सीट जीती थी। भाजपा नेता वर्ष 2017 के चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार धर्मेश सगलानी को हराकर सीट बरकरार रखी। लगभग तीन साल तक गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में रहे सावंत की प्रतिष्ठा इस बार दांव पर है।

प्रमोद सावंत का गत चुनावी रिकार्ड पर गौर किया जाये तो वर्ष 2017 में उन्हें कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा। उनकी जीत का अंतर वर्ष 2012 की तुलना में बहुत कम था। उनके वोट शेयर में करीब 23 प्रतिशत की गिरावट आई। इस बार कांग्रेस और आप पार्टी ने इस विधानसभा सीट पर पूरी ताकत लगा रखी थी।

संकेलिम विधानसभा क्षेत्र उत्तरी गोवा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सांकेलिम सीट से सावंत के खिलाफ अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो आम आदमी पार्टी के मनोज गढ़ी अमोनकर, एमजीपी के महादेव खांडेकर और शिवसेना के सागर धारगलकर अपनी दावेदारी पेश किये थे।

वही,एमजीपी तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है, जबकि राकांपा ने शिवसेना के साथ हाथ मिलाया है। कांग्रेस ने जीएफपी के साथ गठबंधन किया है, जबकि आप और भाजपा अकेले चुनाव लड़ रही थी।

​यह भी पढ़ें-

​Uttarakhand Counting-2022: CM पुष्कर सिंह धामी हारे, कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,452फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें