27 C
Mumbai
Wednesday, November 25, 2026
होमदेश दुनियाGoa Election 2022 : दोपहर तक 44.63 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं में उत्साह

Goa Election 2022 : दोपहर तक 44.63 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं में उत्साह

भाजपा को पिछली बार 17, कांग्रेस को 15, गोवा फारवर्ड पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी को तीन-तीन सीटें हासिल हुई थीं। इस बार यहां के चुनाव में कुल 301 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां पर महिला मतदाताओं की तुलना पुरुषों की अपेक्षा अधिक है।

Google News Follow

गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान शुरू हो चुका है। गोवा के राज्यपाल ने मतदान की शुरुआत में ही अपनी पत्‍नी के साथ मतदान किया। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने अपनी पत्‍नी समेत गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने मतदान का प्रयोग किया। इसकी जानकारी राजभवन ने ट्वीट कर दी है। मतदान सुबह 7.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक होगा। गोवा विधान सभा चुनाव में अपराह्न 1.00 बजे तक लगभग 46.6 प्रतिशत किया गया।

गोवा के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी कुनाल ने बताया है कि माक ड्रिल के दौरान करीब 11 ईवीएम मशीनों को बदला गया है, जो एक सामान्‍य प्रक्रिया है। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि इस बार राज्‍य में रिकार्ड मतदान देखने को मिलेगा। उन्‍होंने लोगों से अपना मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

प्रमोद सावंत ने बताया है उन्‍हें आज सुबह ही पीएम ने फोन कर शुभकामनाएं दी है। सावंत ने कहा कि उन्‍हें पूरा विश्वास है कि भाजपा 22+ सीटें जीतेगी। 10 वर्षों में भाजपा द्वारा बुनियादी ढांचे का विकास और पीएम मोदी की आत्मनिर्भर दृष्टि से हमें निश्चित रूप से 100 फीसद बहुमत से लाभ होगा।

पिछले चुनाव में यहां पर भाजपा को महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) और गोवा फारवर्ड पार्टी (GFP) के विजय सरदेसाई के अलावा तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल हुआ था। भाजपा को पिछली बार 17, कांग्रेस 15, गोवा फारवर्ड पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी को तीन-तीन सीटें हासिल हुई थीं। इस बार यहां के चुनाव में कुल 301 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां पर महिला मतदाताओं की तुलना पुरुषों की अपेक्षा अधिक है।

यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड Election 2022 : शुरू के 3 घंटे में 18.97 प्रतिशत मतदान

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें