27 C
Mumbai
Tuesday, February 10, 2026
होमदेश दुनिया​​Goa Election-2022: बढ़त बरकरार, खिलेगा कमल

​​Goa Election-2022: बढ़त बरकरार, खिलेगा कमल

पणजी में भाजपा अन्य दलों के उम्मीदवारों पर बढ़त बरकरार रखी है|

Google News Follow

Related

गोवा विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गयी| यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस को देखने को मिल रहा है| फ़िलहाल यहां पर भाजपा 18, कांग्रेस 13, एमजीपी 5, आम आदमी पार्टी 1 और अन्य 3 सीट पर आगे हैं|

सुबह 10 बजे तक आए रुझानों और चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी 15, कांग्रेस 16, एमजीपी 4, आम आदमी पार्टी 1 और अन्य 4 पर आगे चल रहे हैं| आंकड़ों के अनुसार पणजी में भाजपा अन्य दलों के उम्मीदवारों पर बढ़त बरकरार रखी है|

गोवा के सीएम और भाजपा उम्मीदवार प्रमोद सावंत सीट से 400 वोटों से पीछे चल रहे हैं| गोवा में जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों के हिसाब से भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है|यहां सभी 40 सीटों के रुझान आ चुके हैं| भाजपा 18, कांग्रेस 11, एमजीपी 5, आम आदमी पार्टी 1 और अन्य 5 सीट पर आगे हैं|

गोवा में काउंटिंग की शुरुआत के पहले घंटे यानी 9 बजे तक के रुझानों की बात करें तो भाजपा 15, कांग्रेस (+) 16, एमजीपी (+) 6, और अन्य 1 सीट पर आगे है| गोवा में वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राने वलपोई सीट से आगे चल रहे हैं. वहीं उनकी पत्नी देविया राने पोरियम सीट से आगे चल रही हैं|

गोवा के पूर्व CM मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर पोस्टल बैलट की गिनती में आगे चल रहे हैं| गोवा में रुझान सामने आ चुका है| गौरतलब है कि यहां भाजपा 14 सीटों पर आगे हो गई है| वहीं कांग्रेस (+) 17 सीटों पर ही चल रही है, जबकि एमजीपी (+) 4 सीटों पर ही आगे चल रही है|

​शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर के बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत काउंटिंग सेंटर पहुंचे हैं| शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 14 सीटों पर आगे चल रही है| गोवा चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान की बात करें तो भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है|
भाजपा 12, कांग्रेस (+) 8 तो एमजीपी (+) 2 सीटों पर बढ़त ब​​नाए हुए हैं| गोवा से आ रहे शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा 9 सीटों पर आगे है| वहीं कांग्रेस गठबंधन 8 सीटों पर आगे चल रहा है| गोवा में मतगणना शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंदिर में माथा टेककर भगवान का आशीर्वाद लिया|
गोवा में 2017 के विधान सभा चुनाव नतीजों में कांग्रेस को 40 में से 17 सीटें मिली थीं और सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी को 3 सीटें मिली थीं| लेकिन 13 सीटें जीतने वाली भाजपा बाद में सरकार बनाने में सफल रही थी|
यह भी पढ़ें-

CM योगी 12 हजार वोटों से आगे, BJP ने 200 से ज्यादा सीटों पर बनाई बढ़त  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,233फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें