31 C
Mumbai
Wednesday, November 25, 2026
होमदेश दुनियाElection Counting-2022: यूपी-उत्तराखंड में कमल, गोवा और मणिपुर में सत्ता की ओर...

Election Counting-2022: यूपी-उत्तराखंड में कमल, गोवा और मणिपुर में सत्ता की ओर , पंजाब में आप की झाड़ू

यूपी में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाती दिख रही है। रूझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। उत्तराखंड में भी भाजपा वापसी करती दिख रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की झाड़ू चली है। पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन रही है। गोवा और मणिपुर में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

Google News Follow

​पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। यूपी में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाती दिख रही है। रूझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। उत्तराखंड में भी भाजपा वापसी करती दिख रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की झाड़ू चली है। पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन रही है। गोवा और मणिपुर में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी के बेहतर प्रदर्शन पर दिल्ली में ​आप​​ ऑफिस के बाहर पार्टी के समर्थक जश्न मनाते हुए दिखे।​ पंजाब में आम आदमी पार्टी 88 सीट, कांग्रेस 10, अकाली दल 10 और अन्य पांच सीटों पर आगे​| ​पंजाब के रुझानों में ​आप​​ को बहुमत मिला। ​पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू पीछे चल रहे हैं। ​

​यूपी में भाजपा 274 सीट, सपा 118, कांग्रेस और बसपा चार-चार और अन्य तीन सीटों पर आगे​|​ ​ गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं।​ ​

यूपी की जसवंतनगर सीट से शिवपाल सिंह यादव पीछे चल रहे हैं​|​ ​उत्तराखंड के रुझानों में भाजपा 43, कांग्रेस 23 और अन्य चार सीटों पर आगे​|

ताजा रिपोर्ट में ​गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सांकलिम सीट ​को​ जीत लिया है​, कांग्रेस के धर्मेश सगलानी आगे​| ​​गोवा में भाजपा 18, कांग्रेस 13, टीएमसी 5,अन्य चार सीटों पर आगे​|​

​​चुनाव आयोग के अनुसार खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के पुष्कर सिंह धामी और लालकुआं से कांग्रेस के हरीश रावत पीछे चल रहे हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से​,​ जबकि पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं सीट से पीछे चल रहे हैं​|​उत्तराखंड के रुझानों में भी भाजपा को बहुमत, भाजपा 40, कांग्रेस 28 और अन्य दो सीटों पर आगे​| ​

पंजाब के रुझानों में ​आप​​ को बहुमत मिला। आप​​ 83, कांग्रेस 18, अकाली दल 9 और भाजपा 5 सीट पर आगे​| पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू पीछे चल रहे हैं। ​पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चमकौर साहिब गुरुद्वारे में पूजा की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ‘कोई एग्जिट पोल नहीं जो वास्तविक पोल है वो आएगा। जो भी जीत का दावा कर रहे हैं उन्हें करने दीजिए।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने श्री गोविंदा जी मंदिर में पूजा-अर्चना की। भाजपा नेता संबित पात्रा भी उनके साथ मौजूद रहे।​​मणिपुर में भाजपा 23, कांग्रेस 13, एनपीपी 11 और अन्य 13 सीटों पर आगे​|​ ​ ​​

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने संगरूर में गुरुद्वारा गुर्सागर मस्तुअना साहिब में माथा टेका। भगवंत की मां हरपाल कौर मुझको लगता है कि कल भगवंत मान जीतेगा और कल सब अच्छा होगा। मेरा बेटा मुख्यमंत्री बनकर पंजाब में अच्छा काम करेगा|

यह भी पढ़ें-

​​Goa Election-2022: बढ़त बरकरार, खिलेगा कमल

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें