32 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
होमराजनीतिभगवान ने बनाया है भाजपा-गोरखा गठबंधन: अमित शाह

भगवान ने बनाया है भाजपा-गोरखा गठबंधन: अमित शाह

Google News Follow

Related

कोलकाता। सोमवार को कालिमपोंग में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रोड शो किया। इसके लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ ने अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी के जिंदाबाद के नारे तो लगाए ही साथ ही जय श्री राम के नारे भी लगाए। गृहमंत्री ने कहा, ‘ऐसी अफवाह फैलाई जा रही है कि यदि NRC लाया जाएगा तो गोरखाओं को निकाला जाएगा। अब तक NRC नहीं आया है। लेकिन यदि यह लागू भी होता है तो एक भी गोरखा को बाहर नहीं निकाला जाएगा।

तृणमूल कांग्रेस झूठ बोलती है।’उन्होंने कहा, ‘गोरखा और भाजपा का गठबंधन ईश्वर ने बनाया है। भगवान ने गोरखा और भाजपा को भाई-भाई बनाकर भेजा है। कांग्रेस, कम्यूनिस्टों और TMC को गोरखाओं के बलिदान का पता नहीं है। मेरे गोरखा भाई सरहद पर भारत मां के लिए जान देने में कभी पीछे नहीं रहे।’ उन्होंने कहा, ‘CPM ने जुल्म किया और 1200 से ज्यादा गोरखा भाईयों की जान गई और आपको न्याय नहीं मिला। फिर दीदी ने भी गोलीबारी करके गोरखाओं की जान ली। आपको न्याय नहीं मिला। भाजपा की सरकार बनाईये इन सारे अन्यायों पर SIT बैठाकर जेल की सजा होगी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,994फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें